अगली ख़बर
Newszop

मुस्लिम लड़कियों को बदनाम करने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, अलीगढ़ का फिरोज गिरफ्तार!

Send Push

मेरठ में एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसने मुस्लिम लड़कियों की इज्जत को तार-तार करने की कोशिश की। अलीगढ़ के फिरोज नामक शख्स को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह शख्स कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्लिम लड़कियों को बदनाम करने के लिए उनके वीडियो बनाता था और सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें फैलाता था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में फिरोज को धर दबोचा और अब इस साजिश के पीछे के पूरे गैंग की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि फिरोज एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जिसे ‘भगवा लव ट्रैप’ के नाम से जाना जा रहा है। वह कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्लिम लड़कियों के वीडियो बनाता था, जब वे अपने दोस्तों या कॉलेज मेट्स के साथ खड़ी होती थीं। इन वीडियो को वह सोशल मीडिया पर डालकर गलत तरीके से प्रचारित करता था, जिसमें लड़कियों को बदचलन और उनके कॉलेज मेट्स को बॉयफ्रेंड बताकर उनकी छवि खराब की जाती थी। फिरोज ने इंस्टाग्राम पर ‘हजरत फातिमा’ के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया था, जिसके जरिए वह इस गंदी साजिश को अंजाम दे रहा था।

मेरठ के एक कॉलेज की कुछ छात्राओं ने इस हरकत की शिकायत पुलिस से की। शिकायत में बताया गया कि उनके रोजमर्रा के वीडियो, जैसे कॉलेज जाते-आते या दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए, को गलत तरीके से पेश किया जा रहा था। इन वीडियो के जरिए उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। शिकायत के बाद मेरठ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और अलीगढ़ के फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि फिरोज कई महीनों से फरार था और बिहार में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे वहां से पकड़ा और मेरठ लाया।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें