नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव के दौरान हंगामा
गाजियाबाद, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया को महापौर सुनीता दयाल ने एकाएक निरस्त कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। इस दौरान महापौर का उस समय पर हाई हो गया, जब चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल पार्टी की तरफ से घोषित पांच उम्मीदवारों के साथ चुनाव स्थल पर
माला पहनकर पहुंच गए। जिसके बाद महापौर ने पूरी प्रक्रिया को ही एक सिरे से निरस्त कर दी। महापौर ने इसे सदन की अनुशासनहीनता करार दिया।
नगर निगम के कविनगर स्थित जानकी भवन परिसर में कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया रखी गई थी। सुबह साढे 11 बजे से नामांकन प्राप्त किए जाने का कार्यक्रम रखा गया था। 12 बजे तक नामांकन किए जाने थे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की तरफ से पार्टी के पांच पार्षद गौरव सौलंकी, प्रवीण चौधरी,प्रमोश यादव, विनीत दत्त व देवनारायण शर्मा ने नामांकन भरा। इसके अलावा विपक्ष की ओर से मदन राय व शशि सिंह ने भी नामांकन कर दिया। जिसके बाद कुल आठ लोग मैदान में आ गए। मदन राय को चुनाव न लड़ने के लिए मना लिया गया था। जबकि शशि काे मनाया जा रहा था। तभी मयंक गोयल माला लेकर सदन की दूसरी साइड पहुंच गए और जश्न मनाने लगे। तभी महापौर भी वहां पहुंच गयी। उन्होंने यह माहौल देखकर इसे अनुशासनहीनता बताये हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया। इस दौरान महापौर व भाजपा महानगर अध्यक्ष के बीच नोक झोंक भी हुई।
जिसके बाद महापौर का पारा हाई हो गया और उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / फरमान अली
You may also like
ब्रेकअप लेटर: प्रेमी` बोला- मेरी गलतियों को बड़ा भाई समझकर माफ कर देना तुम जैसी चालाक लड़की..
अजित पवार की महिला आईपीएस अधिकारी से बहस को कांग्रेस ने बताया सत्ता का अहंकार
आईआईटी गांधीनगर ने सेमीकंडक्टर कौशल विकास और अनुसंधान में जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ संबंधों की मजबूती पर दिया जोर
'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी', मोतिहारी में ऊंचे टॉवर पर चढी महिला, मची अफरा-तफरी
AI के प्रभाव: ये 6 डिग्री प्रोग्राम सुरक्षित रहेंगे