रांची, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड सेवा समिति की ओर से झारखंड के शिक्षाविद, साहित्यकार एवं लोक कलाकार पद्मश्री स्वर्गीय राम दयाल मुंडा की जयंती पर कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्वर्गीय मुंडा को याद करते हुए उन्हें नमन और श्रद्धांजलि दी गई।
जे नाची से बाची थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। और राम दयाल मुंडा के योगदान को साझा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्राचार्या अंजली गांगुली ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ कला संस्कृति के क्षेत्र में भी रुचि रखनेवाले छात्रों को आगे आना चाहिए। विद्यार्थी जिस कार्य को कुशलता के साथ कर सकते हैं उसे निश्चित तौर पर करना चाहिए। ताकि आगे मंजिल में कामयाबी मिल सके। जीवन में पढ़ाई लिखाई के साथ खेल कूद भी जरूरी है।
गायन प्रतियोगिता में कक्षा आठ की दिव्या-श्वेता की जोड़ी ने ऊंचा नीचा पहाड़ पर्वत गीत, कामना कुमारी ने छोटा नागपुर और सुप्रिया-निशा-सुजाता ने करम गीत प्रस्तुत किया। रिंकी नाग, रौशनी कुमारी, श्रियंका-रानी और निधि-रितिका-खुशी-आयू षी ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
नृत्य प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ने ढोल-मांदर पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 12 की छात्राओं ने बेरा उगेला, अलका कुमारी समूह ने धन धन छोटा नागपुर और काजल कुमारी समूह ने मोर सुंदर झारखंड गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। संदीप, श्रुति, निकिता, बुशरा, संजीवनी और दीपशिखा के समूह ने भी आकर्षक नृत्य से सबका मन मोह लिया।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सचिव संतोष कुमार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्व. राम दयाल मुंडा की जीवनी और विचारों को बच्चों तक पहुंचाना और आदिवासी कला-संस्कृति को जीवित रखना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
झारखंड सेवा समिति के सचिव संतोष कुमार और रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, मंजुला बिलॉन्ग, रेशमा परवीन, रश्मि कुमारी, सरिता तिर्की, बिंदु कुमारी, सुष्मिता, प्रतिमा कुमारी, सुमन, सतीश नायक सहित कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को समर्पित शताब्दी समारोह का होगा आयोजन
एक शेयर वाले निवेशक का गुस्सा AGM में फूटा, कहा आपके अंतिम संस्कार में 10 लोग भी नहीं चलेंगे
बिहार एसआईआर: अमित मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फैली भ्रांतियों को किया खारिज
शख्सियत बेमिसाल: अरुण जेटली ने तर्कों से विपक्ष को दी मात, आर्थिक सुधार का रचा इतिहास
इस सप्ताह आपकी राशि का हाल: 24-30 अगस्त राशिफल में सबकुछ!