—जलवायु में बदलाव, पानी की कमी और सूखे से जूझ रहे किसानों के लिए राहत पहुंचाने की पहल
वाराणसी,16 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बरहनी ब्लॉक में शनिवार को इरी के विशेषज्ञों ने डी.एस.आर प्लाटों में भ्रमण किया। जलवायु में बदलाव, पानी की कमी और सूखे से जूझ रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए किसानों के साथ धान की सीधी बुआई पर विशेषज्ञों ने चर्चा की।
अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) के विशेषज्ञों ने धान की सीधी बुआई (डी.एस.आर) का बरहनी, चहनिया एवं कमरियां गाँव में प्रदर्शन किया। आइसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. मलिक, डॉ. विक्रम पाटिल, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. सुनील एवं तकनीशियन गोविन्द ने धान की सीधी बुआई वाले खेतों का निरीक्षण करने के बाद इसके लाभ को भी बताया। निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह के अनुसार इस खरीफ फसल के सीजन में चंदौली जिले में लगभग दो सौ एकड़ में धान की सीधी बुआई की गयी है। उन्होंने बताया कि धान की सीधी बुआई तकनीक से पानी एवं समय दोनों की बचत होती है। और फसल भी 8 से 10 दिन पहले पक कर तैयार हो जाती है । फसल के लागत में भी कमी आती है। धान की सीधी बुआई में स्थानीय किसानों ने अपने अनुभव को भी विशेषज्ञों के समक्ष साझा किया। बरहनी के किसान मिथिलेश सिंह, अरुण सिंह, कमरिया गाँव के अनिल सिंह एवं चहनिया गाँव के प्रेम शंकर सिंह एवं अन्य किसानों ने डी.एस.आर तकनीक को उत्तम बताया और कहा कि इस विधि से धान की खेती में पानी भी कम लगा है और रोपाई के खर्च में काफी बचत हुई है। किसान मिथिलेश सिंह के प्रयास से ब्लॉक के अन्य किसान भी जागरूक हुए हैं। आइसार्क के सहयोग से यह पहल न केवल कृषि लागत को कम करने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में इस तकनीक को और अधिक क्षेत्रों में विस्तार देने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
इस फल के बीजो को बकरी के दूध में मिलाकरˈ लगाने से गंजो के सिर पर बाल उग जाते है बहुत ही अद्भुत प्रभावी उपाय है आजमाएँ जरूर
दुनिया की 99.999% आबादी जहरीली हवा में सांस ले रही है: अध्ययन
एकाउंट खाली रहने पर भी नहीं कटेगा पैसा SBI समेतˈ इन छह बैकों ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस चार्ज
गायत्री मंत्र सुनती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बहन पर लगाˈ डबल मर्डर केस रणबीर के साथ कर चुकी है काम
बारिश में पानी के साथ कूलर चलाना कितना है खतरनाक? ज्यादातर यूजर्स को नहीं है जानकारी