रांची,18 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांके थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति को चोरी कर ली है। इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अर्क राज ने बताया कि वह रोजाना सुबह आठ बजे काम पर चले जाते हैं और दोपहर तीन से चार बजे घर लौटते हैं। लेकिन सोमवार की सुबह वे घर का दरवाजा बंद कर दांत में दर्द होने की वजह से डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर में घर लौटे तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। अलमारी में रखा सोने के जेवरात सहित अन्य सामान नहीं है। दिनदहाड़े उनके घर से लगभग 35 लाख के जेवरात नकद सहित अन्य सामान की चोरी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और चोरों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
जोधपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला: शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा
पहाड़ों पर कुदरत का कहर… जम्मू में तबाही के बाद येलो अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश, जानें दिल्ली समेत 10 राज्यों का मौसम
न करे इस दिन भूलकर भी पैसों का लेन देनˈ नहीं लगती राजा से रंक बनते देर आर्थिक रूप से ये दिन माना जाता है शुभ
महिलाओं को सरकारी योजनाओं में कौन सा राज्य कितनी राशि दे रहा है? यहां चेक करें राज्यों की सूची
सिनसिनाटी ओपन 2025 : अल्कराज को खिताब, पहले सेट में ही सिनर बीमार होकर रिटायर