आगरा के करकुंज मार्ग (सिकंदरा) पर रविवार रात 11:15 बजे तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसमें कोई यात्री नहीं था। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी से सफेद रंग की कार करकुंज की ओर जा रही थी। उसी समय करकुंज से पानी की टंकी की ओर एक बाइक और ऑटो जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसमें 3 लोग सवार थे। इसके बाद ऑटो भी टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवारों और ऑटो चालक को अस्पताल ले जाया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान हरीपर्वत के गिहरा बस्ती निवासी आशुतोष (21) और रितिक के रूप में हुई। गिहरा बस्ती के साजन और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 निवासी सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।
You may also like
रोनित रॉय ने बताया पृथ्वीराज चौहान शो के लिए 59 साल की उम्र में कैसे कम किया 8 किलो वजन कम...
केन्द्रीय मंत्री नायडू से मिले सांसद कुशवाह, ग्वालियर में विमान सेवाओं के विस्तार का किया आग्रह
केन्द्रीय वित्त आयोग अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ मंदिर निर्माण की ली जानकारी
आईपीएल फ़ाइनल: आरसीबी पहली बार बनी चैंपियन, पंजाब किंग्स का ख्वाब रहा अधूरा
'ऑपरेशन सिंदूर' पर विपक्ष राजनीति कर रहा : आनंद परांपजे