Next Story
Newszop

महाराष्ट्र में महायुति के खिलाफ जन आक्रोश, उद्धव ठाकरे गुट ने किया ठाणे में विरोध प्रदर्शन

Send Push

पूरे महाराष्ट्र में महायुति सरकार के खिलाफ जन आक्रोश का माहौल बना हुआ है। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मंत्रियों को हटाने की मांग को लेकर उद्धव ठाकरे की सेना सड़कों पर उतर आई है।

ठाणे रेलवे स्टेशन के पास अनोखा विरोध प्रदर्शन
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता राजन विचारे के नेतृत्व में ठाणे रेलवे स्टेशन के पास सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

मंत्रियों के खिलाफ आक्रोश
इस प्रदर्शन में मंत्री संजय शिरसाट, संजय गायकवाड़ समेत अन्य नेताओं के खिलाफ विरोध जताया गया।

महिला, पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों की भी भागीदारी
आंदोलन में सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूल की छोटी बच्चियों ने भी हिस्सा लेकर इस जन आक्रोश को और प्रभावशाली बनाया।

Loving Newspoint? Download the app now