रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार दोपहर को मौसम बदल गया और भारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में आए बदलाव से गर्मी और उमस से राहत मिली। रांची में भारी बारिश और आंधी के कारण मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में देवघर, हजारीबाग और रांची में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
गर्मी और उमस से राहत
रांची में लोग आज सुबह से ही धूप, गर्मी और उमस से परेशान रहे। सूरज की तपिश के कारण लोग दोपहर से पहले घरों से निकलने से बच रहे हैं। इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे। हल्की हवा चलने लगी। इससे लोगों को कुछ राहत मिल रही थी। अचानक मौसम बदल गया और तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादल भी गरज रहे थे। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया।
सड़कों पर जलभराव से समस्या बढ़ी
राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर इतना पानी भरा हुआ है कि नालियां और सड़कें पहचान में नहीं आ रही हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही करीब आधे घंटे की बारिश से रांची नगर निगम की हकीकत भी उजागर हो गई।
You may also like
बारिश को लेकर नए नियमों की असंगतता पर केकेआर ने जताई नाराजगी
दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें : सीएम योगी
घर पर गुलाब फेशियल: मिनटों में पाएं गुलाबी निखार
सोना तस्करी मामला: कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े कॉलेजों में पहुंची ईडी टीम, छापेमारी जारी
बांग्लादेश टी20 के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित; बाबर, रिजवान और अफरीदी बाहर