खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने छह साल के अंतराल पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष के रूप में वापसी की है। कैब की 94वीं वार्षिक आम बैठक में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
वह इससे पहले 2015 से 2019 तक कैब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुक हैं। गांगुली 2019 से 2022 तक बीसीसीआई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 53 साल के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली ने अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली के स्थान पर नई जिम्मेदारी ली है, जिन्हें छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ना पड़ा।
सौरव गांगुली ने अपने शानदार खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई है। पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने वनडे क्रिकेट में 11 हजार से अधिक रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने सात हजार से अधिक रन बनाए।
PC:sportsyaari
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
मझोला में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को महिला पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार
नेपाल सरकार का बड़ा एक्शन, नेपाल के पूर्व PM देउबा का पासपोर्ट रद्द, ओली समेत 5 नेताओं की विदेश यात्रा पर रोक
"IND vs PAK Final" 9वीं बार चैंपियन बनी टीम इंडिया, ट्रॉफी लेने से किया इनकार, मेडल लेने भी नहीं पहुंचे, जानिए क्यों ?
'जय मां दुर्गा, दुश्मन लड़खड़ा गए', भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन का सीना चौड़ा, पूरा बॉलीवुड चिल्लाया- इंडिया
तिलक वर्मा ने दिलाई कोहली की पारी की याद, एक्सपर्ट बोले- ये तो बस शुरुआत है