खेल डेस्क। भारत के युवा स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने धमकी दी थी। इस बात का खुलासा मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया है। खबरों के अनुसार, भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा इस धमकी में 5 करोड़ की फिरौती की भी मांग की गई थी।
मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि रिंकू सिंह को ये धमकी इस साल फरवरी और अप्रैल के बीच दी गई थी। धमकी भरे मैसेज में उनकी प्रमोशनल टीम को निशाना बनाया गया था। खबरों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इससे पहले बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को भी धमकी दी गई थी। बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद जीशान सिद्दिकी से दस करोड़ की फिरौती की मांगी गई थी।
आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने बहुत ही कम समय में अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उनकी गिनती भी अब बॉलीवुड के स्टार क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
क्रिकेट में हुई AI एंट्री, कुछ सेकंड में ही बता दिया पिच रिपोर्ट, पूरी दुनिया हैरान
मुख्यमंत्री ने जोनाई में 36,886 लाभार्थियों को सौंपे चेक, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई यात्रा की शुरुआत : मुख्यमंत्री
दुलियाजन में जुबीन गर्ग श्रद्धांजलि समारोह 12 को
पलक परस्वानी की दिलचस्प लव स्टोरी: कैसे मिलीं अपने सपनों के राजकुमार से?
अगर नही लेना चाहते भविष्य में गंजेपन का` गम तो ये पोस्ट आपके लिए किसी वरदान से नहीं है कम नही उजड़ेगी आपकी लहराती बालो की फसल