इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
Rajasthan: भजनलाल सरकार ने आमजन के हित में ले लिया है बड़ा निर्णय, इन लोगों को ब्याज में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा खुलासा! 2025 में नहीं होंगे नगरीय निकाय चुनाव, जाने क्यों ?
दौसा में दिल दहला देने वाली घटना, घरेलू कलह से परेशान पिता ने मासूम बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
भारत में यहां सिंदूर` नहीं लगा सकती सुहागिन महिला कुर्सी पर बैठना भी है मना जानें क्या है वजह?
भारत में आने वाली नई कारों की सूची: टाटा, हुंडई और किआ के नए मॉडल