इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसूनी बारिश लोगों लिए आफत का सबब बनी हुई है। जिसके चलते अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब प्रदेश के भरतपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड़ थाने के गांव बोराज में रात को अचानक एक घर की छत गिर कई। इसके कारण घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हुई।
अचानक घर की छत गिरने से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इसके बाद दंपती को तत्काल इलाज के लिए । भुसावर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुजुर्ग दंपती को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने इस संबंध में जानकारी दी कि उनके पिता 80 वर्ष टुंडाराम मीणा और माता जग्गू देवी अंदर सोए थे।
अचानक घर की छत गिर गई। मलबे में दबे दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाल कर भुसावर के अस्पताल में उपचार के लिए परिजन ले गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई थी।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
रेनॉल पॉलीकेम की कमजोर शुरुआत से निवेशकों में निराशा, लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
Sawan 2025: सावन के अंतिम दिन करें आप ये उपाय, पूरे महीने की पूजा का मिल जाएगा फल
गंभीर द्वारा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने से खफा हुए हैरी ब्रुक, कहा- मुझे नहीं इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए था ये अवॉर्ड
कल्याण-महुआ विवाद के बाद गुटबाज़ी पर लगाम लगाने की ममता की कोशिश
फेम के लिए मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू बन गईं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, अल्लाह हू अकबर छोड़ जपने लगीं राम