इंटरनेट डेस्क। आपके पास कोई भारतीय मुद्रा यानी के नोट होता हैं तो उस पर महात्मा गांधी की फोटों छपी होती है। ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल आता है कि भारतीय रुपये पर महात्मा गांधी की फोटो क्यों होती है, तो भारतीय रिजर्व बैंक ने इसका खुलासा कर दिया है। जानते है इस बारे में।
क्या हैं कारण
आरबीआई के के अनुसार, भारतीय मुद्रा नोटों पर किसकी तस्वीर होनी चाहिए, इस पर कई नामों पर विचार किया गया था। इनमें रवींद्रनाथ टैगोर और मदर टेरेसा जैसी महान हस्तियां शामिल थीं, हालांकि, चर्चाओं के बाद, महात्मा गांधी पर आम सहमति बनी। इस सहमति के बाद अंतिम निर्णय लिया गया और परिणामस्वरूप, गांधी जी की तस्वीर लंबे समय से नोटों पर है।
कैसे चला पता
खबरों की माने तो ये जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य और भूमिका पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री में शेयर की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि भारतीय मुद्रा पर मशहूर व्यक्ति की तस्वीर क्यों लगाई गई है। आरबीआई ने कहा कि इससे लोगों को नोट पहचानने में आसानी होती है, अगर कोई नकली नोट बनाने की कोशिश करता है, तो खराब छपी तस्वीर से नकली नोट को पहचानना आसान हो जाता है। गांधी की तस्वीर पहली बार 1969 में आई थी।
pc- ndtv.in
You may also like
तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था 'फर्जी अदालत' भी
पीपली लाइव: एक महत्वपूर्ण फिल्म की समीक्षा
सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर आदेश पर भूमि पेडनेकर ने जताई चिंता, कहा- 'ये समस्या का समाधान नहीं'
एलन मस्क के आरोपों का एप्पल ने किया खंडन, ऐप स्टोर को बताया निष्पक्ष
दौसा में भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित नेताओं ने जताया दुख