अगली ख़बर
Newszop

PM Modi Japan Visit: भारत और जापान के बीच कई बड़ी डील, दोनों देश के प्रधानमंत्री ने मिलकर किए समझौते पर हस्ताक्षर

Send Push

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के जापान दौरे पर हैं, यहां उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों ने मिलकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और भविष्य की साझेदारी की दिशा तय की। नतीजा ये हुआ कि भारत और जापान के बीच कुल 21 समझौतों पर दस्तखत हुए। इन समझौतों में सुरक्षा, रक्षा, तकनीक, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़े बड़े फैसले शामिल हैं।

आठ क्षेत्रों में मिलकर करेंगे काम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों देशों ने अगले दस सालों के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार की है, इसमें आर्थिक साझेदारी, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे आठ बड़े क्षेत्रों पर मिलकर काम करने की बात हुई है।

सुरक्षा और रक्षा पर बड़ा कदम
भारत और जापान ने सुरक्षा सहयोग पर एक संयुक्त घोषणा की है। इसके तहत दोनों देश मिलकर नई सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए रक्षा साझेदारी को और मजबूत करेंगे। दोनों देशों ने अगले पांच साल में करीब 5 लाख लोगों के आपसी आदान-प्रदान का लक्ष्य रखा है। इसमें भारत से 50,000 कुशल और अर्धकुशल लोग जापान में काम करने जाएंगे। महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, खनन और प्रोसेसिंग के लिए भारत और जापान ने साझेदारी की है। भारत की इसरो और जापान की जाक्सा मिलकर चंद्रयान-5 मिशन पर काम करेंगे, दोनों देश चांद के ध्रुवीय इलाकों की खोज के लिए एक साथ मिशन चलाएंगे।

pc- Mint

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें