इंटरनेट डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। जायसवाल ने भुवनेश्वर कुमार द्वारा डाली पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर ये उपलब्धि अपने नाम की। यशस्वी जायसवाल ने 18 साल का सूखा खत्म किया और आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पारी की पहली गेंद पर छक्का जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
वैसे, मयंक अग्रवाल और विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पारी की पहली गेंद पर छक्का जमाया, लेकिन दोनों ने ऐसा आरसीबी का प्रतिनिधित्व करते हुए किया था। ऐसे में यशस्वी जायसवाल के नाम रिकॉर्ड हुआ क्योंकि वो विरोधी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
यही नहीं, यशस्वी जायसवाल आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार पारी की पहली गेंद पर छक्का जमाया। वो अकेले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर एक से ज्यादा बार छक्का जड़ा हो।
pc-espncricinfo.com
You may also like
26 April 2025 Rashifal: इन जातकों को व्यापार में होगा लाभ, इनकी भी चमकेगी किस्मत
'मोदी घर के अंदर घुसकर मारते हैं...' पहलगाम हमले के बाद सांसद के बयान ने मचाई खलबली, विरोध में झाड़ोल-कोटड़ा में बाजार बंद
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान: 30 वर्षों से आतंकवाद का समर्थन
Ravindra Jadeja ने उतारी Virat Kohli की नकल, क्या आपने देखा ये मज़ेदार VIDEO
मैनपुरी में सिपाही ने रेप के आरोप से बचने के लिए मंदिर में की शादी