इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अगले महीने से शुरू होने जा रही हैं। इस बीच इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में ओली पोप ने शतक जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की, ऐसा अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है।
ओली पोप ने जड़ा 8वां टेस्ट शतक
ओली पोप का यह 8वां टेस्ट शतक रहा। इस शतक की मदद से पोप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल, पोप दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने आठ अलग-अलग टीमों के खिलाफ अपने टेस्ट शतक जड़े हैं। वह 55 टेस्ट मैच में 3301 रन बना चुके हैं, जिसमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।
ओली पोप के आठ टेस्ट शतक
- साउथ अफ्रीका- 2020
- न्यूजीलैंड- 2022
- पाकिस्तान- 2022
- आयरलैंड- 2023
- इंडिया- 2024
- वेस्टइंडीज- 2024
- श्रीलंका- 2024
जिम्बाब्वे- 2025
pc-instantkhabar.com
You may also like
असम के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने असम में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर की चर्चा
टेस्ट टीम में शामिल न होने पर दिल्ली के खिलाफ मैच में नाखुश नजर आए अय्यर, कहा- मैं संतुष्ट नहीं हूं..
पेसलपाड़ एवं तुमरेल मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली पांच-पांच लाख के इनामी एसीएम कैडर के थे
अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक ने किया गौशाला का निरक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज में जब कार्य करता है तो संगठन को अलग पहचान मिलती है : राजू पोरवाल