इंटरनेट डेस्क। मीका सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर और अमीर सिंगर्स में से एक हैं। वैसे उनका साथ विवाद भी नहीं छाड़ते है। अब जो बात सामने आई हैं वो यह हैं कि मीका के 99 घर हैं और एक है 100 एकड़ फार्म। मीका फाइनेंशियल प्लानिंग काफी अच्छे से करते हैं और रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करते हैं। एक इंटरव्यू में मीका ने बताया था कि उनका 99वां घर गौरी खान ने डिजाइन किया था।
अब मीका ने बाकी सिंगर्स को भी सलाह दी है कि अपना पैसा ध्यान से इन्वेस्ट करें। अपने सभी घर पर बोलेगलाटा इंडिया से बात करते हुए मीका ने कहा, ’मैंने 99 घर बनाए हैं जिसमें कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े और कुछ बहुत महंगे और कुछ गांव में हैं। यह नहीं देखा जाता कि घर कितने छोटे हैं या बड़े हैं बल्कि यह देखा जाता है कि कितने घर हैं आपके पास।
कई लोग मुझे प्यार करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो मुझे गाली देते हैं। कहते हैं कि यह पागल है, शादी भी नहीं की, कौन ये सब देखेगा? मीका ने आगे कहा, ’हम किसान के बच्चे हैं। हमें यह नहीं पता पैसों का क्या करें, कहां खर्च करें। हमें सिर्फ एक बात पता है कि आपको लैंडलॉर्ड होना चाहिए। दादा जी हमेशा कहते थे कि जमीन कभी आपको धोखा नहीं देती।
pc- siasat.com
You may also like
इतने बड़े तपस्वी होकर भी परशुराम जी ने` क्यों काटा अपनी मां का गला? यहां पढ़िए पूरी कथा…
आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है : पूर्व केंद्रीय मंत्री
“आयुर्वेद में पुरुषों के लिए वरदान है ये` पौधा – मिल जाए तो संभालकर रखें!”…..
Box Office: 'कांताराः चैप्टर 1' की दहाड़ ने 'जवान' को भी दी धोबी-पछाड़, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' हुई बेहाल
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6` जगहों पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी