इंटरनेट डेस्क। ज्येष्ठ का महीना चल रहा हैं और हिंदू धर्म में इस महीने का खास महत्व है। इस महीने में आने वाले मंगलवारों को अत्यंत शुभ माना जाता है। इन्हें बड़ा मंगल कहा जाता है और यह दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान की उपासना के लिए समर्पित होता है। आज महीने का दूसरा बड़ा मंगल है। इस दिन यदि घर के कुछ विशेष स्थानों पर दिया जलाया जाए, तो जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है। तो जानते हैं इनके बारे में।
मुख्य द्वार पर- घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर रहती हैं।
पूजा स्थल में- बड़ा मंगल पर पूजा घर में हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जरूर जलाएं।
तुलसी के पास- आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो बड़े मंगल पर उसके पास दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है।
बरगद के पेड़ के नीचे- यदि घर के पास बरगद का पेड़ हो, तो वहां भी दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस वृक्ष पर देवताओं का निवास होता है।
pc- ndtv.in
You may also like
खान व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर पॉल्यूशन बोर्ड पहुंचा चेंबर
बर्ड फ्लू : 27 मई तक प्रदेश के सभी प्राणि उद्यान रहेंगे बंद
पीएम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : प्रकाशपाल
नवाचार-संचालित उद्यमिता ही भविष्य : डॉ बीवी फणी
विक्रम मिस्री पाकिस्तान से आए आतंकियों के लिए बोले- चोर से चोरी की जांच कैसे करवा सकते हो...