ओटावा। कनाडा में एक व्यक्ति से उसकी गर्लफ्रेंड ने बड़ा खेल कर दिया! इस व्यक्ति का नाम लॉरेंस कैंपबेल है। लॉरेंस कैंपबेल कनाडा के विनीपेग में रहते हैं। लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उनकी प्रेमिका 5 मिलियन कनाडाई डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 30 करोड़ रुपए लेकर अपने दूसरे प्रेमी संग फरार हो गई। लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उन्होंने 2024 में लॉटरी का टिकट खरीदा था। इस टिकट पर 5 मिलियन कनाडाई डॉलर का पुरस्कार उनको मिला। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैंपबेल ने अपनी गर्लफ्रेंड को सारी रकम दे क्यों दी?
लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उनके पास वैध पहचान पत्र नहीं था। इस वजह से वो लॉटरी की प्राइज मनी पर दावा नहीं कर सके। लॉटरी कंपनी के अफसरों से लॉरेंस कैंपबेल ने संपर्क किया। इस पर उन्होंने सलाह दी कि लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल एन. मैके की तरफ से लॉटरी के प्राइज मनी पर दावा करवा दें। लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल पर भरोसा कर बैठे और उसके नाम से लॉटरी की प्राइज मनी का दावा वेस्टर्न कनाडा लॉटरी कॉरपोरेशन को भेज दिया। लॉरेंस कैंपबेल के मुताबिक क्रिस्टल और उनके बीच डेढ़ साल से ज्यादा का रिश्ता था। कैंपबेल के पास बैंक खाता भी नहीं था। उन्होंने क्रिस्टल मैके को अपने खाते में लॉटरी का पैसा लेने दिया।
क्रिस्टल मैके के बैंक खाते में लॉटरी से जीती 5 मिलियन कनाडाई डॉलर की राशि आ गई। लॉरेंस कैंपबेल के मुताबिक इसके बाद भी सबकुछ ठीक लग रहा था। लॉरेंस के मुताबिक मैके को लॉटरी प्राइज मनी का चेक मिलने के 2 हफ्ते में व्यवहार बदलते देखा गया। फिर वो अचानक लापता हो गई। लॉरेंस कैंपबेल और क्रिस्टल मैके एक होटल में साथ रह रहे थे, लेकिन वो उस होटल लौटी ही नहीं। कैंपबेल ने एक न्यूज चैनल को बताया कि क्रिस्टल कुछ जानी पहचानी जगहों पर पार्टी करती थी। इन्हीं में से एक जगह पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे प्रेमी के साथ बिस्तर पर पाया। इसके बाद उन्होंने क्रिस्टल को दिया सुरक्षा आदेश वापस ले लिया और उससे सारे रिश्ते भी तोड़ लिए।
The post appeared first on .
You may also like
भारतीय रेलवे ने शुरू किया नया जम्मू रेलवे डिवीजन, कश्मीर तक ट्रेन सेवाएं जल्द शुरू होगी, देखें पूरी डिटेल्स
SI Paper Leak मामले में 3 आरोपियों को मिली बड़ी राहत, SI शोभा राईका समेत इन लोगों की अंतरिम जमानत मंजूर
एकबार फिर चमके गोल्ड-सिल्वर के दाम! सोने ने ₹700 और चांदी ₹500 की लगाईं छलांग, जानिए क्या है आज के ताजा भाव
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स : आईपीएल इतिहास में कौन रहा किस पर भारी?
Corona virus: देश में पिछले 24 घंटों में चार लोगों की मौत, 3,961 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, राजस्थान में मिले इतने नए मरीज