Next Story
Newszop

Rafale 'Locked' America's F-35 Fighter Jet : युद्ध अभ्यास के दौरान फ्रांस के फाइटर जेट राफेल ने मनवाया लोहा, अमेरिका के F-35 को कर दिया 'लॉक'

Send Push

नई दिल्ली। फिनलैंड में हुए चार देशों के बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास अटलांटिक ट्राइडेंट 25 के दौरान फ्रांस के फाइटर जेट राफेल ने अपना लोहा मनवाया। दरअसल राफेल ने अमेरिका के लड़ाकू विमान F-35 को हवा में मार गिराने के लिए उसे टारगेट पर लिया और ‘लॉक’ कर दिया। किसी टारगेट को लॉक करने का मतलब यह होता है कि जब कोई लड़ाकू विमान अपने आईआरएसटी (Infrared Search and Track) सिस्टम से दुश्मन के विमान को निशाने पर लेता है तो ऐसी स्थिति में उसका बचना मुश्किल हो जाता है, सैन्य भाषा में इसे ही ‘किल लॉक’ कहा जाता है। यह खबर जहां एक ओर भारत के लिए अच्छी है तो वहीं इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चिंता में पड़ सकते हैं।

युद्ध अभ्यास के दौरान हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें राफेल के पायलट को एफ-35 विमान लॉक करते हुए देखा जा सकता है। यूं तो अमेरिका के F-35 को पांचवीं पीढ़ी का काफी उन्नत माना लड़ाकू विमान जाता है मगर राफेल ने यह साबित कर दिया कि 4.5 पीढ़ी का होने के बावजूद उसकी क्षमता जबर्दस्त है। अमेरिका अपने नाटो सहयोगियों और एशिया-प्रशांत देशों को F-35 बेच रहा है। वहीं भारत ने हाल ही में फ्रांस से 26 राफेल विमान खरीदने की डील फाइनल की है। 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस रक्षा सौदे के तहत भारत को 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल विमान मिलेंगे।

इस युद्धाभ्यास में फिनलैंड, फ्रांस, यूके और अमेरिका की सेनाओं ने हिस्सा लिया था। 16 से 27 जून 2025 के बीच इस यद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब यह युद्ध अभ्यास फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन के बाहर हुआ हो। दरअसल फिनलैंड नाटो का नया मेंबर है और इसीलिए इस बार संयुक्त युद्ध् अभ्यास की मेजबानी उसे मिली।

 

The post Rafale ‘Locked’ America’s F-35 Fighter Jet : युद्ध अभ्यास के दौरान फ्रांस के फाइटर जेट राफेल ने मनवाया लोहा, अमेरिका के F-35 को कर दिया ‘लॉक’ appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now