अगली ख़बर
Newszop

शरीर किसी की प्रॉपर्टी... जन्नत जुबैर ने कुनिका, नीलम और तान्या पर निकाला गुस्सा, अशनूर को किया था बॉडी शेम

Send Push
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर इस वक्त गुस्से में हैं। उन्होंने कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और तान्या मित्तल पर गुस्सा निकाला है।. तीनों ने 'बिग बॉस 19' के हाल ही के एपिसोड में अशनूर को जमकर बॉडीशेम किया था। अशनूर का खूब मजाक उड़ाया था और 'डायनासोर' तक कहा। इसी पर जहां यूजर्स ने कुनिका, नीलम और तान्या को खूब जमकर सुनाया, वहीं जन्नत जुबैर ने भी अब नाराजगी जाहिर की है।

हाल ही में 'बिग बॉस 19' के एपिसोड के दौरान विवाद तब शुरू हुआ जब नीलम ने कुनिका और तान्या से मजाक में पूछा, कि जुरासिक पार्क देखोगे? कुनिका ने यह बात अशनूर की ओर इशारा करते हुए कही थी, जो प्रणित के बराबर में खड़ी थी। जन्नत जुबैर को यह ठीक नहीं लगा, और गुस्सा निकाला।


जन्नत जुबैर ने कुनिका, नीलम और तान्या पर निकाला गुस्सा

जन्नत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'किसी व्यक्ति का शरीर मजाक उड़ाने या राय बनाने के लिए कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है। यह 2025 है और हमें अब तक बॉडी शेमिंग से आगे बढ़ जाना चाहिए था। वह (अशनूर कौर) इस मुकाम पर इसलिए हैं क्योंकि वह टैलेंटेड, आत्मविश्वासी हैं, और उन्हें कोई नहीं रोक सकता। इसलिए नहीं कि वह किसी के हिसाब से 'परफेक्ट बॉडी' वाली हैं या नहीं। अशनूर मुझे तुम पर गर्व है कि तुम वैसी ही हो, जो हो और अपना सिर ऊंचा रखती हो।'

image
अशनूर को बॉडी शेम, बढ़े वजन का मजाक, तान्या ने कहा- मेरी मां जैसी लगने लगी
वैसे बता दें कि अशनूर कौर को बॉडी शेम करने वाला वाकया वहीं नहीं रुका। बाद में कुनिका और तान्या जोर-जोर से हंसती नजर आईं। बाद में तान्या और नीलम दोनों मिलकर अशनूर के बढ़े वजन का मजाक उड़ाती नजर आईं। तान्या ने यह तक कह दिया कि अशनूर रोजाना वर्कआउट करती है, फिर भी उसका वजन बढ़ रहा है और वो उनकी मां जैसी लगने लगी है। इस पर यूजर्स ने तान्या और नीलम की क्लास लगा दी थी।

रोहन मेहरा भी कुनिका, नीलम और तान्या पर भड़के
जन्नत जुबैर से पहले अशनूर के दोस्त और को-स्टार रोहन मेहरा ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने X पर लिखा था, 'बॉडी शेमिंग स्वीकार नहीं की जा सकती। आज अशनूर कौर के साथ जो हुआ वह गलत था और इसकी निंदा होनी चाहिए। शर्म आनी चाहिए आप लोगों को कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और तान्या मित्तल है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें