हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी की सारी रस्मों के बाद जूता चुराई में साली ने जीजा से ऐसी डिमांड कर दी, जिससे दूल्हा गुस्सा हो गया और दुल्हन के ही सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई।
7 नवंबर को हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में मथुरा के सुरीर क्षेत्र से बारात आई थी। बारात की खूब खातिरदारी की गई और शादी की सारी रस्में शुरू हुईं। जूता चुराई के दौरान दुल्हन की बहन यानी साली ने दूल्हे से पांच हजार रुपये नेग मांग लिए। इस पर दूल्हा पांच सौ रुपये देने पर अड़ा रहा। काफी देर तक नेग को लेकर बातचीत चलती रही। आखिर में दूल्हा गुस्सा होकर दुल्हन के सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन के शादी के इनकार की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, तो परिजन उसको मनाने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद भी दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी। जब दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। शादी की दावत और खर्च का भुगतान किया गया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

You may also like

Groww IPO Allotment and GMP: ग्रे मार्केट में Groww भी Down... पीक से 82% गिरी कीमत, अलॉटमेंट आज, जानें कैसे चेक करें शेयर मिले या नहीं

Delhi Lal Quila Blast: फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ से घबरा गया था डॉ मोहम्मद उमर, क्या इसलिए खुद को उड़ाया?

Delhi Blast: आतंक का नया मॉड्यूल..कहानी पढ़े-लिखे 'वाइट कॉलर' मौत के सौदागरों की

IND VS SA 1st Test: दिल्ली धमाके का असर कोलकाता में, भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट से पहले इडेन गार्डंस पर बढ़ाई सुरक्षा

धर्मेंद्र की घुड़की से डर गया था पूरा अंडरवर्ल्ड, आंखों में आंखे डाल कहा- मुझसे पंगा मत लेना, पूरा पंजाब आ जाएगा