दिग्गज एक्टर सतीश शाह का निधन हुआ तो हर किसी का दिल रोया। दोस्तों ने आंखों में आंसू लिए गाने गाते हुए सतीश शाह को अंतिम विदाई थी। सतीश शाह की पत्नी मधु शाह एकदम बेसुध हालत में थीं। अल्जाइमर्स से जूझ रहीं मधु शाह को शायद ही अंदाजा होगा कि उनका हमसफर उन्हें छोड़कर जा चुका है। सतीश शाह और मधु की अपनी कोई औलाद नहीं थी, और एक्टर के निधन के बाद पत्नी मधु बिल्कुल अकेली रह गई हैं। हालांकि, इस मुश्किल दौर में कपल के कमाए कुछ लोग हैं, जो उनका सहारा बने हुए हैं। अनुपम खेर और फिल्ममेकर अशोक पंडित दोनों मधु शाह के साथ खड़े हैं।   
   
अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे वह और अनुपम खेर दिवंगत एक्टर सतीश शाह की पत्नी मधु को उनके निधन के सदमे से उबरने में इमोशनल सपोर्ट दे रहे हैं। अनुपम खेर और अशोक पंडित का सतीश शाह के साथ करीबी रिश्ता था, और मधु तो अशोक पंडित की 40 साल पुरानी दोस्त रही हैं। अपनी दोस्त के साथ वो इस दुख की घड़ी में साथ हैं, और उन्हें धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में वापस लाने और इस दुख से उबरने में मदद कर रहे हैं।
   
अनुपम खेर ने मधु शाह संग गाया गाना, हाथ जोड़कर बोलीं- भगवान सबको सदबुद्धि
अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनुपम खेर, मधु शाह के साथ गाना गा रहे हैं। मधु रुक-रुककर गाती हैं और फिर मुस्कुराते हुए तालियां बजाती हैं। अनुपम के साथ मधु 'भंवरे की गुंजन है मेरा दिल' गा रही हैं। फिर वह हाथ जोड़ती हैं और कहती है- भगवान सबको सद्बुद्धि देना।'
     
'मधु शाह को पॉजिटिव एनर्जी और आशीर्वाद भेजते रहिए'
वीडियो शेयर कर अशोक पंडित ने लिखा है, 'अपने प्रिय दोस्त सतीश शाह को उनके घर मधु के साथ याद करते हुए। यह उम्मीदों और सकारात्मकता भरा पल था। मैंने, अनुपम खेर, अरविंद जी और रमेश जी ने मधु और उनकी बहन के साथ गाने गाते हुए कुछ समय बिताया। मधु को पॉजिटिव एनर्जी और आशीर्वाद भेजते रहें ताकि वह अपनी जीवंत मुस्कान और हंसी के साथ अपने मूल स्वरूप में वापस आ जाए। सकारात्मक विचार चमत्कार कर सकते हैं।' इस वीडियो को देख फैंस भी भावुक हो गए। उन्होंने अनुपम खेर और अशोक पंडित की तारीफ की। सतीश शाह की भी तारीफ की कि उन्होंने इतने अच्छे दोस्त कमाए, जो उनके जाने के बाद उनकी बीवी की देखभाल कर रहे हैं।
   
हार्ट अटैक से हुआ सतीश शाह का निधन, 74 साल थी उम्र
इससे पहले अशोक पंडित ने एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने मधु शाह संग अपनी 40 साल की दोस्ती और सतीश शाह-मधु की लव स्टोरी के बारे में बताया था। सतीश शाह का 25 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें हार्ट अटैक हुआ था।
  
You may also like
 - गंदी हरकतों से तंग ताई ने ही उतारा था भतीजे साहिल को मौत के घाट
 - बीआईटी मेसरा के पूर्व कुलपति के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि
 - प्यारˈ में पड़ने के बाद क्या वाकई बढ़ने लगता है वजन जानिये क्या कहती है स्टडी﹒
 - Devuthani Ekadashi Vrat Katha : देवउठनी एकादशी व्रत कथा, इसके पाठ से भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, पूरी होंगी सारी इच्छा
 - देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे लौह पुरुष : सुदेश