GK Quiz on Teachers' Day in Hindi: भारत में शिक्षक दिवस का दिन देश के शिक्षकों को समर्पित है, जो बच्चों को शिक्षित कर देश का भविष्य गढ़ते हैं। डॉ राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वह एक राजनीतिज्ञ होने के साथ ही बेहतरीन शिक्षक, विद्वान और प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे।
उन्हीं की इच्छा थी कि अगर उनके जन्मदिन पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाए। इस बार भी हर साल की तरह 5 सितंबर, शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस मौके पर हम आपके लिए इस खास दिन से जुड़े कुछ सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब लेकर आए हैं।
1. भारत में शिक्षक दिवस पहली बार किस वर्ष मनाया गया था?
उत्तर: हमारे देश में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1962 में हुई थी।
2. भारत में शिक्षक दिवस किसके सम्मान में मनाया जाता है?
उत्तर: भारत में 5 सिंतबर को मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समार्पित हैं। देश में शिक्षा की अलख जगाने वाले डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षकों के प्रयासों को समर्पित है।
3. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1931 में देश की किस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया था?
उत्तर: 1931 में डॉ. राधाकृष्णन आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे।
4. राजनीतिज्ञ बनने से पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पेशा क्या था?
उत्तर: राजनीति में आने से पहले वह एक शिक्षक थे।
5. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कितनी बार भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया?
उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने दो बार भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभाला।
6. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की विशेषज्ञता का क्षेत्र कौन सा विषय था?
उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दर्शनशास्त्र में विशेषज्ञता हासिल थी।
7. किसने कहा था, "औसत दर्जे का शिक्षक बताता है। अच्छा शिक्षक समझाता है। श्रेष्ठ शिक्षक करके दिखाता है। महान शिक्षक प्रेरित करता है"?
उत्तर: "औसत दर्जे का शिक्षक बताता है। अच्छा शिक्षक समझाता है। श्रेष्ठ शिक्षक करके दिखाता है। महान शिक्षक प्रेरित करता है" यह प्रेरणादायक उद्धरण महान लेखक, शिक्षक और प्रेरक वक्ता विलियम आर्थर वार्ड का है।
8. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कौन सा हाईएस्ट सिविलियन अवॉर्ड दिया गया था?
उत्तर: डॉ. एस राधाकृष्णन को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' की उपाधि से नवाजा गया था। सा 1954 में उन्हें शिक्षा, दर्शन और साहित्य के क्षेत्र में उनके बेहतरीन कार्यों के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया था।
9. डॉ. सर्वपल्ली को साहित्य अकादमी फेलोशिप कब मिली थी?
उत्तर: डॉ. राधाकृष्णन को साल 1968 में यह फेलोशिप प्रदान की गई थी। साहित्य अकादमी फेलोशिप पाने वाले वे पहले भारतीय थे।
10. भारत की पहली महिला शिक्षिका कौन थीं?
उत्तर: हमारे देश की पहली महिला शिक्षिका के तौर पर सावित्रीबाई फुले को जाना जाता है। जिस दौर में लड़कियों को स्कूल जाने की अनु्मति नहीं दी जाती थी, तब उन्होंने न केवल शिक्षा हासिल की, बल्कि दूसरों को भी शिक्षित करने का काम किया।

You may also like
GST की दरों में बड़ा बदलाव, टैक्स सुधार से खपत बढ़ेगी, विकास को मिलेगी तेज गति
शॉट खेलकर हाथ से बल्ला छूटा और स्टंप्स में जाने लगा, ट्रिस्टन स्टब्स ने फिर गिरते-पड़ते बचाया, देखें VIDEO
मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाज़े, वीडियो राशिफल में देखे आज सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
लहसुन, हल्दी और लौंग: 7 बीमारियों का प्राकृतिक इलाज
आज का मीन राशिफल, 5 सितंबर 2025 : करियर में तरक्की की संभावना है, जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें