नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अपनी टी20 की वर्ल्ड इलेवन चुनी है। इसमें उन्होंने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे भारत के दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया। बुमराह को इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। बाबर ने यह टीम जाल्मी के एक पॉडकास्ट में चुनी। वह पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के कप्तान हैं। बाबर की टीम में भारत के दो खिलाड़ी हैं तो अपने देश पाकिस्तान के भी अपने दो खिलाड़ियों को उन्होंने जगह दी है। रोहित और सूर्या दो भारतीय खिलाड़ीबाबर आजम ने अपनी टीम में भारत से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा वह 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। सूर्यकुमार यादव अभी भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह चार शतक लगा चुके हैं। आईपीएल में दोनों मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। अपने देश के भी दो ही खिलाड़ीबाबर आजम की टीम में पाकिस्तान के भी दो ही खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ फखर जमान को बाबर ने शामिल किया है। इंग्लैंड के भी दो खिलाड़ी जोस बटलर और मार्क वुड को बाबर ने अपने इलेवन में रखा है। तेज गेंदबाजों में वुड के खिलाफ बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को रखा है। अपने ही देश के शाहीन अफरीदी को भी बाबर ने नजरअंदाज कर दिया है। बाबर आजम की वर्ल्ड टी20 इलेवन: रोहित शर्मा (भारत), मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान), फखर जमान (पाकिस्तान), सूर्यकुमार यादव (भारत), जोस बटलर (इंग्लैंड), डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका), मार्को जानसेन (दक्षिण अफ्रीका), राशिद खान (अफगानिस्तान), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), मार्क वुड (इंग्लैंड)।
You may also like
लखनऊ : छोटी नदियों के कायाकल्प पर 'कैंपेन मोड' में होगा काम
गिल ने जीटी कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है, ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी महसूस की जा सकती है: पार्थिव पटेल
पाकिस्तान का झूठा प्रचार अब नहीं चलेगा, दुनिया को दिखेगी सच्चाई : बैजयंत पांडा
डिस्कॉम का कनिष्ठ अभियंता और दो ठेकेदार छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीस लाख की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार, कार बरामद