Cancer Horoscope Today, 28 May 2025 :आज सितारे आपके साथ हैं, जो आपके लिए फायदेमंद मौके ला रहे हैं। आर्थिक क्षेत्र में कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जिनसे आपको फायदा होगा। युवाओं को अपने भविष्य के बारे में सोचने और कुछ नया करने का समय है। करियर को लेकर युवा सतर्क रहेंगे। यह समय आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है। आज कर्क राशि का करियर राशिफल :आज कर्क राशि वालों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। बिक्री बढ़ाने के लिए उधार देने से पैसा अटक सकता है इसलिए सावधानी बरतें। नौकरी करने वालों के लिए भी बुरी खबर है। कुछ कर्मचारियों को खराब काम की वजह से नौकरी से निकाला जा सकता है इसलिए सतर्क रहें और ध्यान से काम करें। आज कर्क राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल :किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आपस में प्रेम बना रहेगा। सभी लोग मिलकर आनंद लेंगे। इससे उत्साह और उमंग का संचार होगा। आज आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे आपका मन खुश रहेगा। आपको कोई मेहमान बुला सकता है। आज के दिन आपकी सेहत का हाल :मानसिक तनाव रहने की समस्या देखी जा सकती है। किसी भी पुरानी बात को लेकर आप परेशान न रहें। शुगर के मरीजों को भी इस तनाव से परेशानी हो सकती है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। आज के लिए कर्क राशि के उपाय :नारायण कवच का पाठ कल्याणकारी माना जाता है। यह पाठ भक्तों के लिए विशेष फलदायी होगा। इस पाठ के करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि नारायण कवच का पाठ जीवन में सुख और शांति लाता है।
You may also like
job news 2025: एसबीआई में इन पदों के लिए आवेदन करने की आज हैं अंतिम तिथि, आपके हाथ में हैं अभी भी मौका
IPL 2025: युजवेंद्र चहल आज अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, बस लेने होंगे तीन विकेट
तेज प्रताप यादव-ऐश्वर्या राय तलाक मामले की टली सुनवाई, अब 21 जून को होगी अगली सुनवाई
शहबाज सरकार पर नहीं रहा रत्ती भर भी भरोसा... CPEC की खातिर बलूचों से सीधी बातचीत करेगा चीन, पाकिस्तानी संप्रभुता ताक पर
10वीं का रिजल्ट आने के बाद Kota में एक और सुसाइड! छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, फिर सवालों के घेरे में शिक्षा व्यवस्था