Scorpio Horoscope Today, 21 April 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से चुनौतीपूर्ण है, विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। शिव-पार्वती की पूजा और चावल का दान करना शुभ रहेगा। आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल : कारोबार के लिहाज से दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आपके विरोधी आपको उकसाने का प्रयास करेंगे। वे आपके आसपास ऐसा माहौल पैदा करेंगे कि आप क्रोध करने पर मजबूर हो जाएं और गुस्से में कोई गलती कर दें। आपको इस स्थिति से बचना है। संयम और विवेक से काम लेना बेहतर होगा। लेन-देन को लेकर सतर्कता बरतें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने में परेशानी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। 21 अप्रैल की लकी राशियांआज वृश्चिक राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से मन को तसल्ली होगी। आज घर आकर आपके दिनभर की थकान दूर हो जाएगी। बच्चों के साथ मन लगेगा। परिवार में किसी सदस्य से पूर्व में किया गया वादा पूरा करेंगे। भाइयों में मेलजोल रहेगा। किसी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है। आज वृश्चिक राशि की सेहत : वृश्चिक राशि वाले आज मशीन से जुड़े कार्य संभालकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। आज वृश्चिक राशि के उपाय : वृश्चिक राशि के जातक आज शिव-पार्वती की पूजा करें और चावल का दान करें। इससे आपकी दुख-परेशानियां दूर होंगी। आज का तुला राशिफल
You may also like
LIC ने Bank of Baroda में बढ़ाया निवेश, हिस्सेदारी अब 7.05%, जानें पूरी जानकारी
कोटक महिंद्रा बैंक ने बढ़ाए ATM शुल्क: 1 मई से कैश निकालने पर लगेगा ₹23 का चार्ज
अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, ट्रंप का फेड चेयरमैन पॉवेल पर हमला, डॉलर तीन साल के निचले स्तर पर
गरीब को अमीर बना देगी LIC की ये पॉलिसी, हर महीने मिलेगी 1,000 रुपये पेंशन.. जानिए कैसे? ι
पश्चिम बंगाल की घटना सरकार की सुनियोजित साजिश : सतीश चंद्र दुबे