नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार तेज गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों में कमजोरी निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली की। इससे सेंसेक्स 519 अंक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी को 165 अंक का नुकसान हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 519.34 यानी 0.62% की गिरावट के साथ 83,459.15 अंक पर बंद हुआ। मजबूती के साथ सत्र की शुरुआत करने वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 83,412.77 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 165.70 अंक यानी 0.64% की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक पर बंद हुआ।   
   
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सिर्फ 5 के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बाकी में गिरावट दर्ज की गई। पावर ग्रिड, इटर्नल, टीएमपीवी, टाटा स्टील, मारुति और बीईएल के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट आई। हालांकि, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर चढ़कर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 83,978.49 अंक पर बंद हुआ था। यह 84,000.64 अंक पर मजबूत खुला। ऊंचे में यह 84,068.01 अंक तक गया। नीचे में इसने 83,412.77 का गोता लगाया।
     
एफआईआई की जारी है बिकवाली शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
     
एशियाई बाजारों में कमजोरी का पड़ा असरएशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में ज्यादातर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत टूटकर 64.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सेंसेक्स सोमवार को 39.78 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 41.25 अंक की तेजी थी।
  
You may also like

भारत में स्टील उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए PLI योजना का तीसरा चरण शुरू

दिल्ली का प्रदूषण और राजनीति का 'स्मोक स्क्रीन', दीपावली नहीं, इन वजहों ने सांस में घुल रहा जहर

पाकिस्तान में सोनपापड़ी की बढ़ती मांग: भारत की मिठाई की कीमतें चौंकाने वाली

Islampur City Renamed Ishwarpur: केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, सांगली के इस्लामपुर शहर का नाम बदला, अब होगा ईश्वरपुर

सेना, सरकारी नौकरियां, कंपनियां... भारत की सवर्ण जातियां कर रहीं पूरी व्यवस्था पर कब्जा, राहुल गांधी का बड़ा आरोप