मेष राशि,सहयोग और सम्मान मिलेगा
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्य व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक संबंधों में आज का दिन खुशियों भरा रहेगा और जीवनसाथी से भी आपको सहयोग और सम्मान मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आपकी कमाई भी बढेगी। आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को पान और सुपारी अर्पित करना चाहिए।
वृषभ राशि, अचानक कोई काम आपके ऊपर आ सकता है
वृषभ राशि के लोगो के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से 11वें भाव में शनि और चंद्रमा की युति रहेगी ऐसे में आपके खर्च में वृद्धि होगी। आप अपने दांपत्य जीवन में आज किसी बात को लेकर उलझन महसूस कर सकते हें। आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। नौकरी में कुछ नया काम अचानक ही आपके ऊपर आ सकता है। विरोधी शत्रु आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, शरीर के ऊपरी भाग में आपको आज कष्ट हो सकता है।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
मिथुन राशि,राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी आज सरकारी काम में कामयाबी मिलेगी और आपको राजनीतिक संपर्क का भी फायदा होगा। भाई-बहनों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। जो लोग व्यापारी हैं उनके लिए समय अच्छा है क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को आप किसी शुभ समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। आज आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम भी मिलने वाला है। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि,आर्थिक स्थिति में आपके सुधार दिखेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन साझेदारी के मामले में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति में आपके सुधार दिखेगा। निवेशकों के लिए समय लाभकारी है। आपको आर्थिक योजनाओं और शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में भी पूरा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से भी आपको फायदा होगा। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेल-कूद में बिताएंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप लेनदेन के मामले में सतर्कता बरतें।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जप का करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि,पद और सम्मान मे वृद्धि का संयोग बनेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत से सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्च भी आज बढ़ने वाले हैं। सामाजिक कार्य करने से समाज में अच्छी छवि बनेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र पर भी कड़ी नजर रखनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज पद और सम्मान मे वृद्धि का संयोग बनेगा। आपके लिए सलाह है कि आपको आज वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, लव लाइफ के मामले मे आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप आज शिक्षा के मामले सफलता पाएंगे।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।
कन्या राशि,कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी

कन्या राशि के लिए आज मंगलवार का दिन सामाजिक कार्यों में आगे लाने का काम करेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपको सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ भी आज संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आपके लिए सितारे बताते हैं कि, काफी दिनों बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज शाम को आपको परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि,लेनदेन में आज आप सतर्कता बनाए रखें।
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको कुछ कठिन स्थितियों का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ न कुछ दबाव बना रहा सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति और पिता के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा होगा। सरकारी पक्ष से आपको आज फायदा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा लेकिन आज आपको किसी भी तरह के धन के लेन-देन में सतर्कता बनाए रखने की जरूरत होगी। व्यापार में आज आपको जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खानपान का भी पूरा ध्यान रखना होगा। साथ ही अपने कीमती सामान का ध्यान रखना होगा। किसी वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।
वृश्चिक राशि,सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रेम और खुशी का संगम रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। शाम का समय आप धर्म कर्म में लगा सकते हैं आपके मन में धर्म अध्यात्म के प्रति रुचि बढेगी। ऑफिस में आप अपने अच्छे व्यवहार से सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। भविष्य की नई योजनाओं को पूरा करने का अवसर भी मिलेगा। किसी मेहमान के आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। खर्चे आपका बढा रहेगा, कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि, भौतिक सुख साधनों पर धन खर्च का योग है

धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन चंद्रमा के चतुर्थ भाव में होने से भौतिक सुख साधनों पर खर्च का योग बना रहा है। जो जातक रोजगार की तलाश में हैं तथा नौकरी या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ मिलकर आज अपने टारगेट को पूरा कर पाने में सफल होगे। बिजनेस में आपको कोई अच्छी डील भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको अपनी व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आज ससुराल पक्ष से भी फायदा मिल सकता है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज बड़े भाई से आशीर्वाद लेना चाहिए, लाल चंदन से तिलक करें।
मकर राशि,अचानक धन लाभ होने संभावना
मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। साथ ही आपको वाहन भी सतर्कता से चलाना चाहिए। व्यापारी वर्ग को आज अचानक धन लाभ होने संभावना रहेगी। भाई-बहनों की मदद से आपके काम पूरे होंगे जबकि जीवनसाथी और बच्चों की सेहत में अचानक गिरावट तनाव का कारण चिंता हो सकती है। किसी परिचित के माध्यम से लाभ का अवसर भी पाएंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए शुभ रहेगा।
You may also like
भारत का एक` गांव जहां हर पुरुष 2 शादियां करता है, पत्नियां सौतन नहीं बहन की तरह रहती हैं साथ-साथ
GST के बाद अब सैलरी में बंपर बढ़ोतरी! 3% DA हाइक और 8वां वेतन आयोग लाएगा खुशखबरी
Asia Cup 2025 Live Streaming Details: जान लीजिए कहां देख पाओगे एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले
मासूम ने गुल्लक के पैसे पंजाब पीडि़तों को दान किए
भेल जीएम एचआर के खिलाफ ठेकेदारों का प्रदर्शन