अगली ख़बर
Newszop

आज का वृषभ राशिफल, 5 नवंबर 2025 : खर्च बढा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में सुख पाएंगे

Send Push
Taurus Horoscope Today 5 November,2025 :
आज वृषभ राशि का करियर राशिफल :
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ अनचाहे खर्च होंगे जो आपका बजट बिगाड़ सकता हैं। आपके लिए आज का दिन नौकरी और कारोबार के मामले में भी मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। बिजनेस में आज आपको कर्मचारियों से तनाव मिल सकता है। जो लोग ज्वेलरी और वस्त्रो के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी अच्छी कमाई हो सकती है। आपको वाहन पर और यात्रा पर धन खर्च करना होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी।

आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : आज का दिन वृषभ राशि के जातको के लिए प्रेम और पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। पड़ोसियों से वाद विवाद में उलझने से आपको बचना चाहिए। शाम तक आपको किसी सगे संबंधी से कोई आनंददायक खबर भी मिलने की संभावना है।

आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। गले से संबंधित समस्या होने की आशंका है। संक्रमण से बचाव का आपको आज ध्यान रखना हगा। खानपान आपको संयमित रखना होगा।

आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के जातको को आज उपाय के तौर पर श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें