अगली ख़बर
Newszop

IPL 2026: आईपीएल ट्रेड में एक्टिव हुई मुंबई इंडियंस, शार्दुल के साथ केकेआर के स्पिनर को भी अपने साथ जोड़ने की तैयारी

Send Push
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस आईपीएल ट्रेड में सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली फ्रेंचाइजी है। हार्दिक पंड्या से लेकर जहीर खान, शिखर धवन, ट्रेड बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, पार्थिव वटेल, दिनेश कार्तिक, प्रज्ञान ओझा जैसे स्टार खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ट्रेड करके अपने साथ शामिल कर चुकी है। आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा का ट्रेड सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस बीच मुंबई इंडियंस भी एक्टिव हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर मुंबई से जुड़ने वाले हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी की नजरें केकेआर के स्पिनर पर भी है।

मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे मयंक मार्कंडेय
पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स से लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय के लिए संपर्क किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही इस सौदे की घोषणा हो सकती है। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि इस सौदे में कोई और खिलाड़ी शामिल है या नहीं, क्योंकि अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि यह पूरी तरह से नकद लेनदेन हो सकता है।


मुंबई के लिए खेल चुके मार्कंडेय

मयंक मार्कंडेय ने 2018 में मुंबई इंडियंस की तरफ से ही आईपीएल डेब्यू किया था। वह अपने पहले सीजन में भी छा गए थे। पंजाब के इस गेंदबाज ने उस सीजन 15 विकेट लि थे। कुछ समय के लिए पर्पल कैप भी उनके पास था। मार्कंडेय की जगह 2019 सीजन में राहुल चाहर को मौका मिला और उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। केकेआर ने पिछले साल मेगा नीलामी में मार्कंडेय को 30 लाख में खरीदा था। लेकिन पूरे सीजन में उसे एक भी मैच नहीं खेलने दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए स्पिन गेंदबाजी पिछले सीजन बड़ी कमजोरी थी। मयंक मार्कंडेय भारत के लिए भी एक टी20 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने अभी तक 37 मुकाबले खेले हैं और इसमें 37 ही विकेट झटके हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें