Next Story
Newszop

चार साधारण महिलाएं कौन हैं? जो भोपाल में बारी-बारी से मंच पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचीं

Send Push
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में महिला सम्मेलन को संबोधित किया है। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच पर चार महिलाओं ने सम्मानित किया है। आइए आपको बताते हैं कि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने वालीं, वो चार महिलाएं कौन हैं, जिन्हें यह मौका मिला है।





सबसे पहले ज्ञानेश्वरी देवी ने किया सम्मानित

दरअसल, मध्य प्रदेश की चार स्वावलंबी महिलाओं ने पीएम मोदी को मंच पर सम्मानित किया है। सबसे पहले जबलपुर की ज्ञानेश्वरी देवी ने पीएम मोदी पुष्प गुच्छ भेंट किया है। ज्ञानेश्वरी देवी जबलपुर में कैंसर रोगियों की देखरेख करती हैं। खास अंतिम समय में उनका सहारा बनती हैं।



प्राची यादव भी पीएम से मंच पर मिलीं

पहली भारतीय कैनोइस्ट और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त प्राची यादव ने भी पीएम मोदी को पुष्प गुच्छ भेंट किया है। प्राची यादव ने टोक्यो पैराओलंपिक में मेडल जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे हाथ मिलाकर बातें की है। प्राची यादव एमपी में ओबीसी वर्ग से आती हैं। वह पीएम मोदी से मिलकर खुश नजर आई हैं।



सरपंच आरती पटेल भी मिलीं

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धार जिले के तिरला गांव की सरपंच आरती पटेल भी मिली हैं। आरती ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता और विकास कार्यों को लेकर समर्पित हैं। आरती पटेल ने पीएम मोदी महेश्वर घाट की रिप्लेका भेंट की है। इसका निर्माण लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने करवाया है। 54 साल की उम्र में आरती पटेल ने गांव में स्वच्छता के क्षेत्र में कमाल का काम किया है।



महेश्वरी साड़ी के निर्माण में जुटी हैं मीनाक्षी ठाकले

वहीं, महेश्वरी साड़ी निर्माण में लगी नागेश्वरी स्वयं सहायता समूह महेश्वर की मीनाक्षी ठाकले ने भी पीएम मोदी का स्वागत अभिवादन किया। ठाकले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महेश्वरी शॉल भेंट किया है।



गौरतलब है कि पीएम मोदी के मंच पर आईं चारों महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र की थीं। इनके जरिए प्रधानमंत्री ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने चारों महिलाओं से बात की है। साथ ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया है।

Loving Newspoint? Download the app now