अगली ख़बर
Newszop

ब्लिंकिट बॉय ने फूड डिलीवरी के समय ब्रेस्ट टच किए, इज्जत बचाकर भागी ब्राजीलियन मॉडल, जानिए फिर क्या हुआ

Send Push
बेंगलुरु : ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय की गंदी करतूत का एक और मामला सामने आया है। बेंगलुरु पुलिस ने आर.टी. नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में पढ़ने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक पार्ट टाइम ब्लिंकिट डिलीवरी कर्मचारी का काम करता है। उसके ऊपर एक ब्राज़ीलियाई मॉडल के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। युवक का नाम किरण राव पवार है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने यौन उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पीड़िता जिस फर्म में काम करती थी, उसके मालिक कार्तिक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

17 अक्टूबर को हुई घटनाशिकायत 25 अक्टूबर को दर्ज की गई थी, जबकि घटना 17 अक्टूबर को हुई थी। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने डर के कारण पहले इस दर्दनाक घटना का खुलासा नहीं किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर लिया है।

मॉडल्स ने खाना किया था ऑर्डरजिस फर्म में युवती का करती है। उसने बेंगलुरु के आर.टी. नगर स्थित एक अपार्टमेंट में उसके रहने की व्यवस्था की थी। दो अन्य मॉडल भी उसके साथ रहीं। 17 अक्टूबर को, पीड़िता की दोस्त ने ब्लिंकिट ऐप के ज़रिए खाना ऑर्डर किया। दोपहर लगभग 3.20 बजे, आरोपी डिलीवरी कर्मचारी ऑर्डर डिलीवर करने उनके फ्लैट पर पहुंचा। पीड़िता खाना लेने गई।

युवक को धक्का देकर अंदर भागी मॉडलएफआईआर में युवती ने आरोप लगाया है कि ब्लिंकिंट डिलीवरी बॉय ने ब्राज़ीलियाई महिला के साथ अनुचित व्यवहार किया। उसे गंदी नियत से छुआ। डिलीवरी देने के बहाने उसके ब्रेस्ट को हाथ लगाया। पीड़िता ने उसे धक्का दिया, फ्लैट के अंदर भागी और दरवाज़ा बंद कर लिया। हालांकि, उसने तुरंत अपने दोस्तों को इस घटना के बारे में नहीं बताया।

सीसीटीवी फुटेज जब्तबाद में, पीड़िता और दो अन्य महिलाओं, जो दोनों विदेशी नागरिक थीं, ने शिकायतकर्ता को घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और हमले की पुष्टि की। तीनों ने अपनी कंपनी के मैनेजर कार्तिक को फोन किया। कार्तिक ने अपार्टमेंट का सीसीटीवी फुटेज चेक किया और घटना की पुष्टि होने पर 25 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 75(1) और 76 के तहत केस चल रहा है। ये धाराएं यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा भंग करने से जुड़ी हैं। पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

ब्लिंकिट ने नहीं दिया बयानवहीं, ब्लिंकिट कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन ऐसे मामलों में कर्मचारियों की बैकग्राउंड चेकिंग और ट्रेनिंग पर जोर देने की मांग हो रही है। पीड़िता ब्राजील से मॉडलिंग के लिए भारत आई थी और स्थानीय कंपनी के साथ काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। अगर दोष साबित हुआ तो सख्त सजा हो सकती है। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा तेज है।

इससे पहले, बसवेश्वरनगर पुलिस ने डिलीवरी के लिए गलत पता बताने पर एक ग्राहक के साथ मारपीट करने के आरोप में एक ज़ेप्टो डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया था। ग्राहक के साथ कथित तौर पर मारपीट करने वाले एक्जीक्यूटिव का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने विजयनगर निवासी आरोपी विष्णुवर्धन को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने से ज़मानत पर रिहा कर दिया।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें