आज का मौसम 26 अक्टूबर 2025 : मौसम विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग दबाव प्रणाली बनने से मंगलवार (28 अक्टूबर) तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और उसी शाम आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच पहुंच जाएगी। जिसके चलते कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। तो चलिए अब हम आपलोगों को बाकी के राज्यों का हाल बताते हैं...
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली-एनसीआर में आज, 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन शाम को तापमान गिरेगा। वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को बारिश की संभावना है, जिससे छठ पूजा के दौरान भी बारिश हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट
पहाड़ों पर बर्फबारी की पूरी संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में इस साल समय से पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई है। तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। यह बर्फबारी पर्यटकों के लिए रोमांचक हो सकती है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें भी बढ़ा सकती है। तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कोई खास बारिश की उम्मीद नहीं है। राज्य में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों ही जगहों पर बारिश की संभावना न के बराबर है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी हल्की चलेगी और इसकी दिशा उत्तर-पश्चिमी रहने की संभावना है।
बिहार में आज कैसा मौसम रहेगा
बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर को राज्य में कहीं भी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 29 से 31 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल का मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह कोहरा या धुंध छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड में बारिश छठ महापर्व के दौरान पूजा में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिन बारिश की संभावना जताई गई है। रांची, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह और शाम के समय अच्छी खासी ठंड महसूस की जा रही है। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद मौसम में कुछ बदलाव आया है। हालांकि, 25 अक्टूबर को राज्य में कहीं भी बारिश की उम्मीद नहीं है। लेकिन 27 अक्टूबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसलिए, कल मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
महाराष्ट्र में आज बारिश की संभावना
महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मुंबई समेत अन्य शहरों में इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।

You may also like

असरानी के बिना अधूरी होती थीं राजेश खन्ना की फिल्में, 19 साल रहा साथ, दी जाती थी मिसाल फिर क्यों टूटी दोस्ती?

रूपाली गांगुली से डेविड धवन तक कई हस्तियों ने सतीश शाह को दी अंतिम विदाई

84Km का शानदार माइलेज! TVS का पहला CNG स्कूटर जल्द लॉन्च — 1Km का खर्च सिर्फ 90 पैसे

नालायक को नायक बताना 'नायक' शब्द का अपमान, पोस्टर पर भड़के जीतन राम मांझी; तेजस्वी के CM बनने के सपने पर साधा निशाना

लखनऊ : बंद कार में युवक ने खुद को मारी गोली, हजरतगंज पुलिस कर रही जांच