अगली ख़बर
Newszop

आज का मिथुन राशिफल, 6 नवंबर 2025 : आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें, सेहत का ध्यान रखें

Send Push
Gemini Horoscope 6 November, 2025 :
आज मिथुन राशि का करियर राशिफल :
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा है। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन बढ़ते हुए खर्च की वजह से आपको आज तनाव हो सकता है। आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। किसी से उधार लेन देन से आपको बचना चाहिए। बिजनेस में आपको आज सतर्क रहना होगा। किसी से उधर लेन देन और कर्ज के लेनदेन से आपको बचना होगा। आप आज यात्रा और वाहन पर भी धन खर्च करेंगे। कोई आपको धोखा भी दे सकता है इसलिए भरोसा सोच समझकर करें।

आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहने वाला है। आपको आज जीवनसाथी से हर मामले में सहयोग मिेलगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन मिथुन राशि के जातको के लिए बढिया है। आप आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। दोस्तो से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। धर्म कर्म के कार्यो में आपकी रुचि रहेगी। किसी सगे संबंधी की आप आज मदद भी करेंगे।

आज मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि के जातको की सेहत आज थोड़ी नरम रह सकती है। आपके लिए सलाह है कि सेहत की अनदेखी से बचें। कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें। खानपान को संयमित रखें।

आज मिथुन राशि के उपाय : मिथुन राशि के जातको को आज उपाय के तौर पर श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें