रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक घोड़े और हाथी के बीच लड़ाई हो गई। आमतौर पर जंगल के राजा शेर और हाथी की लड़ाई की बात होती है, लेकिन यहां मामला कुछ और ही था। सफेद रंग का एक घोड़ा एक विशाल हाथी से भिड़ गया। हाथी ने भी लड़ाई करने के बजाय भागना बेहतर समझा। घोड़ा भी हाथी के पीछे-पीछे दूर तक दौड़ता रहा। यह घटना रतलाम जिले के सैलाना रोड पर हुई।
सैलाना रोड की घटना
जानकारी के अनुसार, सैलाना रोड पर हाथी और घोड़े के बीच संघर्ष हुआ। घोड़ा हाथी को काटने के लिए दौड़ रहा था। हाथी खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था. लोग हाथी को काबू करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन घोड़ा हाथी को दौड़ा रहा था। इस दौरान हाथी ने एक मोटरसाइकिल भी गिरा दी और इधर-उधर भागने लगा। लेकिन घोड़ा हाथी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। आखिर में, हाथी को घोड़े से बचने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी को देखकर घोड़ा अस्तबल तोड़कर उसके पीछे लग गया। काफी देर तक दोनों के बीच यह जुगलबंदी चलती रही।
घोड़ा हो गया बेकाबू
कुछ देर बाद घोड़ा बेकाबू हो गया। उसने हाथी को काटने की कोशिश शुरू कर दी। इससे घबराकर हाथी ने दौड़ लगा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे घोड़ा, हाथी को दौड़ा रहा है और हाथी अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है।

एमपी के रतलाम स्थित सैलना रोड पर एक सफेद घोड़ा विशाल हाथी पर भारी पड़ गया है। देखें वीडियो @NavbharatTimes #NBTMP #MPNews pic.twitter.com/IcTXBCZwV1
— NBTMadhyapradesh (@NBTMP) June 1, 2025
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी को देखकर घोड़ा अस्तबल तोड़कर उसके पीछे लग गया। काफी देर तक दोनों के बीच यह जुगलबंदी चलती रही।
घोड़ा हो गया बेकाबू
कुछ देर बाद घोड़ा बेकाबू हो गया। उसने हाथी को काटने की कोशिश शुरू कर दी। इससे घबराकर हाथी ने दौड़ लगा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे घोड़ा, हाथी को दौड़ा रहा है और हाथी अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है।
You may also like
शादी से 4 दिन पहले मौत का मातम! दूल्हा और चचेरा भाई हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर से के झटके में उजड़ी खुशियाँ
आईपीएल 2025 : 'रिजल्ट' के बजाय 'प्रोसेस' पर फोकस कर रहे आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार
India-Pakistan tension: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब पाकिस्तान की ओर से किया गया है ये बड़ा दावा
Rajasthan: जयपुर में ओला-उबर की अनिश्चितकालीन हड़ताल, लोग नहीं कर पा रहे बुकिंग, ड्राइवर संघ ने रखी ये ये मांग
Ellen Pompeo की एयरपोर्ट पर अजीब घटना: बम स्क्वाड की जांच