Next Story
Newszop

ना देनी है फीस, ना रहने-खाने का खर्च...यूरोप की टॉप यूनिवर्सिटीज से 'फ्री' में पाएं डिग्री, जानिए कैसे

Send Push
Study Abroad Scholarship: विदेश में हायर एजुकेशन हासिल करना बहुत ज्यादा खर्चीला होता है, क्योंकि रहने-खाने से लेकर फीस तक लाखों रुपये में होती है। यूरोप में पढ़ना तो और भी ज्यादा महंगा है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि यूरोप में पढ़ने के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिनमें से कुछ ऐसी हैं, जिसमें रहने-खाने से लेकर ट्रैवल तक का खर्च दिया जाता है। ऐसी ही एक स्कॉलरशिप इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप क्या है? image

यूरोप में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके जरिए छात्र को यूरोप की आठ सबसे बेहतरीनन यूनिवर्सिटीज में से एक में पढ़ने का मौका मिलता है। स्कॉलरशिप उन छात्रों की मदद करती है, जो यूरोप के मुद्दों को अलग-अलग नजरिए से देखना चाहते हैं। हर साल 100 से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को कम से कम यूरोप के दो देशों में रहने और तीन यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका मिलता है। (Freepik)


स्कॉलरशिप में क्या-क्या मिलता है? image

इस स्कॉलरशिप को विदेशी छात्रों के लिए बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इसमें बहुत सी चीजों के खर्चें शामिल होते हैं, जो मास्टर ड्रिग्री हासिल करते समय एक छात्र को उठाने पड़ते हैं। स्कॉलरशिप पाने वाले छात्र की ट्यूशन फीस माफ हो जाती है। उसके वीजा का खर्चा भी कवर किया जाता है। छात्र की ट्रैवल अलाउंस दिया जाता है और उसे रहने-खाने के लिए भी पैसा मिलता है। इसके अलावा उसे रोजमर्रा के खर्चों के लिए स्टाइपेंड भी दिया जाता है। (Freepik)


कब तक मिलती है स्कॉलरशिप? image

आमतौर पर यूरोप में मास्टर प्रोग्राम की अवधि एक से दो साल तक होती है। स्कॉलरशिप तब तक मिलती है, जब तक कोर्स खत्म नहीं हो पाता है। इसमें क्लास, रिसर्च और थीसिस लिखे और डिफेंस करने तक का समय शामिल है। एक तरह से कहें तो आप जब तक पढ़ाई कर रहे होंगे, तब तक आपको स्कॉलरशिप का फायदा मिलता रहेगा। यही वजह है कि दुनियाभर से छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करते हैं। (Freepik)


किस तरह की डिग्री मिलेगी? image

इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को दो तरह की डिग्री मिलती है। इसमें पहला ज्वाइंट डिग्री होती है, जो एक डिग्री सर्टिफिकेट होता है, लेकिन इसे दो हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन की तरफ से जारी किया जाता है। दूसरी मल्टीपल डिग्री होती है, जिसमें दो डिग्री सर्टिफिकेट मिलते हैं, जो हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के कंसोर्टियम द्वारा जारी किए जाते हैं। आपको किस तरह की डिग्री चाहिए, ये आप पहले ही तय कर सकते हैं। (Freepik)


किन शर्तों पर मिलेगी स्कॉलरशिप? image
  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री या उसके बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।
  • बैचलर डिग्री पूरी नहीं होने पर भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन आपकी डिग्री मास्टर्स की पढ़ाई शुरू होने से पहले पूरी हो जानी चाहिए।
  • आप स्कॉलरशिप के लिए योग्य देश के निवासी होने चाहिए।
  • आपको पहले इरास्मस मुंडस ग्रांट नहीं मिला होना चाहिए। अगर आपको पहले स्कॉलरशिप मिली है, तो आप इरास्मस प्रोग्राम में नामांकित होने के दौरान कोई और यूरोपियन यूनियन ग्रांट नहीं ले सकते।
  • आपके पास TOEFL या IELTS का टेस्ट स्कोर होना चाहिए।
  • आपने पिछले 5 सालों में प्रोग्राम या स्कॉलरशिप में शामिल देशों में से किसी एक में 12 महीने से ज्यादा पढ़ाई नहीं की होनी चाहिए। (Freepik)​
Loving Newspoint? Download the app now