देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ईस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने आशंका जताई है कि दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राजधानी दिल्ली में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। रविवार, 31 अगस्त को तड़के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
दिल्ली में शनिवार (30 अगस्त) को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। आईएणडी ने रविवार (31 अगस्त) को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
You may also like
इस` रहस्यमयी जनजाति की महिलाएं 90 की उम्र में भी हो जाती हैं गर्भवती 150 साल तक जीती हैं और दिखती हैं सिर्फ 20 की
बवासीर` जैसी पीड़ादायक समस्या का आयुर्वेदिक इलाजएक बार पोस्ट को ज़रूर पढ़ें और शेयर करना ना भूले
`शराब` और बीयर के साथ ये चीजें खाना होता है सबसे ज्यादा हेल्दी, 99% लोग नहीं जानते हैं ये बात
बार-बार` पेशाब आना और भूख न लगना कहीं किडनी को नुकसान तो नहीं हो रहा?
बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने सीएम भगवंत मान से फोन वार्ता