लाइव हिंदी खबर :- दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखते हुए कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ते अपराधों के बावजूद सरकार निष्क्रिय बनी हुई है।
आतिशी ने अपने पत्र में कहा कि यदि मुख्यमंत्री जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी की “चार इंजन वाली सरकार” पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र, एलजी, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार सभी मिलकर भी राजधानी को सुरक्षित नहीं बना पा रहे। पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।
You may also like
ये` हैं भारत की 8 सबसे कठिन धार्मिक यात्राएं जहां रास्ता मौत का भी हो सकता है लेकिन नहीं रुकती श्रद्धा
पाना चाहते है मोती जैसे चमचमाते दांत तो त्याग दे इन चीज़ों को
यहां` स्पर्म डोनर लड़के बन रहे लखपति कमाई के लिए करते हैं ऐसा काम! इंडिया में मिलते हैं कितने पैसे?
GDA ऑफिस का गेट तोड़कर ट्रैक्टर लेकर घुसे किसान, गार्ड घायल, 5 घंटे बंधक रहे अधिकारी, कर्मचारी
नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन 2025 के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई