Next Story
Newszop

रूस भारत रक्षा सहयोग, Su-57 लड़ाकू विमान पर विचार

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस भारत में पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील फाइटर जेट के निर्माण के लिए निवेश योजना पर विचार कर रहा है| अगर यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है, तो भारत अपने घरेलू रक्षा उत्पादन क्षमता को और मजबूत करेगा| भारत के पास इस समय अत्याधुनिक लड़ाकू विमान की कमी है।

image

विशेषज्ञों के अनुसार वायुसेना को तत्काल दो से तीन स्क्वाड्रन आधुनिक जेट विमान की आवश्यकता है, यह वजह है कि रूस की ओर से Su-57 के संयुक्त निर्माण का प्रस्ताव रणनीति दृष्टि से अहम माना जा रहा है। Su-57 को रूस की पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ मल्टी रोल लड़ाकू विमान माना जाता है, जो अमेरिकी F-35 का प्रतिद्वंदी है| इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स स्टील्थ तकनीक और लंबी दूरी तक सटीकता के साथ मार करने की क्षमता रखता है।

भारत पहले भी रूस के साथ एफजीएफए प्रोजेक्ट पर चर्चा कर चुका है, लेकिन लागत और तकनीकी साझा करने के मुद्दों के कारण यह आगे नहीं बढ़ पाया। अब बदलते वैश्विक हालात में दोनों देशों के बीच फिर से बात की तेज हो सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now