Banned Chinese Apps: साल 2020 में भारत सरकार ने सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी कारणों से TikTok समेत 200 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब, इनमें से 36 ऐप्स दोबारा उपलब्ध हो चुके हैं, जिनमें पॉपुलर फाइल-शेयरिंग ऐप Xender भी शामिल है। ये ऐप्स अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
बदलाव के साथ वापसीकुछ ऐप्स ने अपने ब्रांड नाम या मालिक में बदलाव करके दोबारा एंट्री की है। वहीं, कुछ अन्य ऐप्स भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी करके कानूनी रूप से भारत में संचालन कर रहे हैं। हालांकि, पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok अब तक भारत में वापस नहीं आया है।
Xender ने बदला नाम, Apple App Store पर उपलब्धXender सहित कई ऐप्स नए नामों के साथ दोबारा लॉन्च हुए हैं। Xender अब “Xender: File Share, Share Music” नाम से Apple के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन यह फिलहाल Google Play Store पर नहीं आया है। इसी तरह, डेटिंग ऐप Tantan ने भी अपने ब्रांड को नया रूप देते हुए “TanTan – Asian Dating App” के रूप में वापसी की है।
बिना नाम बदले वापस आए ऐप्सकुछ ऐप्स बिना किसी बदलाव के सीधे दोबारा उपलब्ध हो गए हैं। इनमें चीनी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म MangoTV और वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Youku शामिल हैं, जिसे अक्सर चीन का YouTube कहा जाता है। Alibaba Group का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Taobao भी अपनी मूल पहचान के साथ भारत में दोबारा सक्रिय हो गया है।
PUBG और अन्य ऐप्स की वापसीPUBG Mobile, जिसे 2020 में बैन किया गया था, दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton के तहत “Battlegrounds Mobile India (BGMI)” के रूप में फिर से लॉन्च हुआ। हालांकि, 2022 में इसे फिर से प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन भारत सरकार के सुरक्षा नियमों को पूरा करने के बाद 2023 में इसे दोबारा अनुमति मिली। इसी तरह, फैशन शॉपिंग ऐप Shein ने भी रिलायंस के साथ साझेदारी कर भारत में वापसी की है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूजर्स का डेटा भारत में ही सुरक्षित रहे।
You may also like
गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज दिखेगा वायु सेना का शौर्य, फाइटर प्लेन की डे-नाइट लैंडिंग का होगा ट्रायल
अलवर में शर्मसार हुई इंसानियत! NEET की छात्रा के साथ ऑटो चालक और उसके तीन साथियों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाई
Flipkart SASA LELE Sale 2025: Moto G85 5G Gets 23% Off, Price Drops to ₹15,999 — Full Offer Details
अगले 3 दिन में बदल जाएगी 3 राशियों की किस्मत, बन जाओगे धनवान 〥
Amazon Great Summer Sale 2025 Goes Live Tonight: Up to 60% Off on Fans & Coolers