Next Story
Newszop

मां ने किया बेटी का अंतिम संस्कार, 3 साल बाद जिंदा मिली बेटी, गोद में साल का बच्चा भी था ⤙

Send Push

बिहार के कैमूर में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां एक माता पिता ने तीन साल पहले अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया था। लेकिन अब वह उन्हें जिंदा मिल गई। इतना ही नहीं उनकी बेटी का दो साल का एक बेटा भी है जो उसे अपने प्रेमी जीजा से हुआ है। चलिए इस हैरान कर देने वाले मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

दरअसल देवराढ़ कला के बगल में बसही नहर के नजदीक पुलिस को एक महिला का शव मिला था। तब महिला के शव की ठीक से पहचान नहीं हो पा रही थी। इस बीच लड़की के मायके वालों ने चप्पल, कपड़े और रुमाल के आधार पर लाश को अपनी बेटी का बताया। इसके बाद उन्होंने बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

image

दरअसल उनकी बेटी तीन साल पहले पति के अत्याचारों से परेशान होकर मायके आ गई थी। यहां आने के बाद वो अचानक गायब हो गई थी। इसके कुछ दिनों बाद उन्हें पुलिस द्वारा एक अंजान लड़की की लाश मिली, जिसे उन्होंने अपनी बेटी की लाश समझ अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि इस घटना के तीन साल बाद पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी जीजा को यूपी के सोनभद्र में गिरफ्तार कर लिया। बेटी को अपनी आँखों के सामने देख घरवाले हैरान रह गए।

image

बेटी के गायब होने के बाद मायके वालों ने उसके पति, सास, ससुर और ननद, नंदोई पर मर्डर का केस दर्ज किया था। पुलिस इसी केस की जांच कर रही थी। हालांकि उन्हें लड़की की मौत के कोई सबूत नहीं मिल पा रहे थे। इसी जांच के दौरान उन्होंने महिला को यूपी के सोनभद्र जिले से ढूंढ निकाला और पकड़कर अपने साथ ले आई। महिला के साथ उसका प्रेमी भी मिला जो रिश्ते में उसका जीजा लगता है।

image

पकड़े जाने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी कुदरा थाना के देवराढ़ कला में हुई थी। पति मेरे साथ आए दिन मारपीट करता था। इसके बाद मैन अपने मायके चली आई। यहां मुझे मेरे जीजा से प्यार हो गया। ऐसे में हम दोनों ने भागकर शादी कर ली। मेरा उनसे एक दो साल का बच्चा भी है। अब मैन उन्हीं के साथ रहना चाहती हूं।

image

उधर महिला की मां का कहना है कि लाश के चप्पल और रुमाल को देख हमे लगा ये हमारी बेटी की लाश है। इसलिए हमने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन अब जब पुलिस उसे जिंदा पकड़ लाई तो हम सभी हैरान हैं।

Loving Newspoint? Download the app now