शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन के लिए सुहागरात का पल बेहद खास होता है। इस समय वे एक-दूसरे को समझने का प्रयास करते हैं और ससुरालियों के व्यवहार का भी अनुभव करते हैं। हालांकि, मैनपुरी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे कोई भी भूलना नहीं चाहेगा।
यहां एक दुल्हन ने सुहागरात के दौरान अचानक चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी। उसकी आवाज सुनकर सभी ससुराली इकट्ठा हो गए। जब उन्होंने चिल्लाने का कारण पूछा, तो दुल्हन ने ऐसा जवाब दिया कि सभी लोग हैरान रह गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुर की है। यहां एक युवक ने निलोई जसवंतनगर इटावा की लड़की से शादी की। दुल्हन जब मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची, तो ससुराल वालों ने सुहागरात के लिए कमरा सजाया। रात को दुल्हन दूध का गिलास लेकर दूल्हे के पास गई। दूल्हा दूध पीने लगा, तभी अचानक दुल्हन चिल्लाते हुए बाहर दौड़ गई। दूल्हा भी उसके पीछे भागा और उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार चिल्लाती रही।
इसके बाद अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और दुल्हन ने जो कारण बताया, उससे सभी लोग चौंक गए।
सुबह दुल्हन के मायके वाले भी वहां पहुंचे। दुल्हन ने जो बात बताई, उसे सुनकर उसके परिजन भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का वहां रहना मुश्किल है। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि दुल्हन ने आरोप लगाया है कि उसका दूल्हा नपुंसक है। लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी वहां नहीं रह सकती। उन्होंने दहेज वापस करने और शादी के खर्च की भरपाई के लिए दूल्हे के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जांच अधिकारी ने बताया कि दुल्हन अपने मायके वालों के साथ चली गई है और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You may also like
ED Detains BluSmart Co-Founder Puneet Jaggi in Gensol Group Financial Misconduct Probe
Pancard Tips- क्या आपका पैन कार्ड एक्सपायर हो गया हैं, ऐसे करें चेक
'अजमेर दरगाह गए हो? धर्म क्या है?' – खच्चरवाले के भेष में आतंकी ने पूछे सवाल, पहलगाम से लौटकर मॉडल एकता का सनसनीखेज खुलासा
वनप्लस का धमाका! IP69 रेटिंग और नए शॉर्टकट की फीचर के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च! विनिर्देश पढ़ें
8th Pay Commission-8वें वेतन आयोग में HRA दरों में हो सकता हैं परिवर्तन, जानिए पूरी डिटिल्स