राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 12वीं परीक्षा परिणाम के बाद जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर पर भी अपलोड किया जाएगा।राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 04 अप्रैल 2025 को समाप्त हुई थी। तब से ही छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 इसी महीने घोषित होने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के बाद जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की जानकारी सोशल मीडिया साइट X पर भी उपलब्ध रहेगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
इस साल करीब 10 लाख स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी। हालांकि, सही संख्या के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। पिछले कुछ सालों में 9-11 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मई 2025 (RBSE 10th Result 2025) के बाद किसी भी दिन जारी होने की संभावना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी इस पर ताजा अपडेट नहीं दिया है। rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नोटिस चेक करते रहें।
पिछले 5 सालों में कब आया राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? पिछले 5 सालों में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इन तारीखों पर घोषित हुआ- 2024: 29 मई, 2024 2023: 2 जून, 2023 2022: 13 जून, 2022 2021: 30 जुलाई, 2021 (महामारी के कारण वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर) 2020: 28 जुलाई, 2020 राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक किया जा सकता है-
1- rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2- "आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
3- अपना रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करें।
4- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अन्य प्लेटफ़ॉर्म: परिणाम डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होगा।
SMS के ज़रिए राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
1- अपने मोबाइल पर मैसेज टाइप करें: RJ10 रोल नंबर
2- इसे 5676750 या 56263 पर भेजें।
3- परिणाम आपके मोबाइल पर SMS के ज़रिए आएगा।
डिजिलॉकर पर राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
1- डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप पर जाएँ।
2- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो बना लें।
3- “शिक्षा” अनुभाग में RBSE या राजस्थान बोर्ड चुनें।
4- कक्षा 10 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
5- अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
6- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करें या इसे डिजिलॉकर में सेव करें।
पिछले 5 वर्षों में राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत कैसा रहा?
2024: 93.03%
2023: 90.49%
2022: 82.89%
2021: 99.92% (कोरोना महामारी के कारण वैकल्पिक मूल्यांकन, इसलिए पास प्रतिशत अधिक)
2020: 80.63%
You may also like
1 लाख से अधिक कुओं को एमपी किया जा रहा रिचार्ज
MI vs DC Dream11 Prediction, IPL 2025: सूर्यकुमार यादव या केएल राहुल, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
आलू अर्जुन और अटली की नई फिल्म में एनिमेटेड किरदार की संभावना
Great offers on FD : 6.75% ब्याज के साथ 5 लाख रुपये तक मुफ्त बीमा कवर, जानिए किस बैंक ने की शुरुआत
मासिक राशिफल : 19 मई से 30 मई तक इन राशि वाले जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलो का सामना