Next Story
Newszop

9 शादियाँ कर चुके युवक ने 10वीं पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है निर्मम हत्याकांड की वजह

Send Push

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी की यह 10वीं पत्नी थी। आरोपी ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में यह वारदात की है। इससे पहले आरोपी की नौ पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान धुला राम के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसने एक के बाद एक कुल 10 शादियां कीं। पहली नौ शादियां नहीं चलीं। इनमें शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर किसी और के साथ भाग गई। आखिर में उसने 10वीं शादी की, लेकिन उसे शक था कि यह पत्नी किसी और के साथ भागने की फिराक में है। इस दौरान जब उसने अपनी पत्नी को घर से सामान ले जाते देखा तो उसका शक और बढ़ गया। शव को छिपाने का असफल प्रयास

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी का पीछा किया और घर से दूर खेतों में पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने शव को झाड़ियों से ढक दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि अगले दिन आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

घटना के बाद जताया अफसोस

इसमें उसने अफसोस भी जताया है। उसने बताया कि बड़ी मुश्किल से उसने 10वीं शादी की थी, लेकिन वह भी बुरे चरित्र की निकली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 3 दिन पहले उसकी पत्नी घर से चावल, कपड़े और खाने का सामान लेकर कहीं जा रही थी। यह देखकर उसका शक और गहरा गया और कुछ देर तक उसका पीछा करने के बाद उसने बीच रास्ते में ही उसे रोक लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

Loving Newspoint? Download the app now