शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तेंदुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सरजापुर गांव के नौ लोग रविवार को एक पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई, जिससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 55 वर्षीय विद्या बाई जाटव और उनका 14 वर्षीय पोता निखिल जाटव ट्रॉली के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सात लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन ऐतिहासिक : रक्षा विशेषज्ञ जीजे सिंह
आंखों में पानी और जुबां पर राधे-राधे : प्रेमानंद महाराज के सामने नतमस्तक हुए विरुष्का, मिला सुखी रहने का 'मंत्र'
रियल एस्टेट फर्म अर्केड डेवलपर्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 34 प्रतिशत गिरा, आय 42 प्रतिशत घटी
पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आतंक पर विश्व को स्पष्ट संदेश है : तरुण चुघ
विराट कोहली के संन्यास से इंग्लैंड को बड़ा फायदा होगा : मोईन अली