नैनीताल। भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध चलाए गए ‘आपरेशन सिंदूर’ में की गई निर्णायक व साहसिक कार्रवाई को नमन करते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल नैनीताल द्वारा ‘शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यह पदयात्रा मंगोली बाजार से प्रारंभ होकर खमारी मार्ग तक निकाली गई।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदयात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने किया। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री दिनेश आर्य, भाजपा के महामंत्री हिमांशु मेहरा, चंद्र प्रकाश सनवाल, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम कनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, नंदन बिष्ट, अजय कनवाल, हीरा सिंह अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी, तारा सिंह, महेंद्र सिंह, संदीप गोस्वामी, तारा सिंह कनवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में भारत माता के जयघोषों के साथ वीर सैनिकों को नमन किया गया। यात्रा पूरे उत्साह व राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सम्पन्न हुई।
You may also like
हिसार में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, भाजपा पर साधा निशाना
बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत
डोनाल्ड ट्रम्प ने की अजीब बात, कहा- जो बाइडेन को 2020 में मार दिया गया और उनकी जगह क्लोन हैं...
हथियार खरीद –बिक्री करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार
एंटी-टोबैको कॉन्क्लेव: लोगों को तंबाकू से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों से किया गया जागरूक