मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
Video viral: ट्रेन में ही लड़के ने भर दी प्रेमिका की मांग और फिर करने लगा उसके साथ....वो कहने लगी नहीं मानेंगे पापा...वीडियो हो गया...
'उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्हें हमने खो दिया', बेंगलुरु भगदड़ पर विराट कोहली
मध्य प्रदेश समूह-2 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, आपदा पर केंद्रित रही बहस, विपक्ष के हर तीर का सीएम सुक्खू ने दिया जवाब
Brahma Muhurta Benefits : तनाव से छुटकारा और इम्यूनिटी बूस्ट करे ब्रह्म मुहूर्त, जानें कैसे!