भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं द्वारा आज (गुरूवार को) भारतीय सेना के सम्मान में सिंदूर यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिकों द्वारा आयोजित इस विशाल सिंदूर यात्रा में पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर हजारों महिलाओं के साथ सम्मिलित होगी।
जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि यात्रा इन्द्रपुरी में यादव टी स्टाल से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर पिपलानी पेट्रोल पम्प पर सम्पन्न होगी। यात्रा में ब्रम्होस मिसाइल की प्रतिकृति की झांकी, भारत माता की सजीव झांकी और एनसीसी बैंड आदि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होंगे।
You may also like
रामगढ़ में दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर होगा गोला मार्केटिंग काम्प्लेक्स का निर्माण
अमेरिका: रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हुआ विमान, कई लोगों की मौत की आशंका
IPL 2025: मार्श के 117 रन और पूरन के तूफानी शॉट्स से लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात की गेंदबाज़ी की उड़ा दी बखिया, बनाए 235 रन
'लापता लेडीज' को बिहार के कंटेंट क्रिएटर ने किया जीवंत, फिल्म की हिरोइन नितांशी गोयल से मिली सराहना
67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स: बियोंसे ने जीता बेस्ट कंट्री एल्बम का पुरस्कार