सहरसा। बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का प्रचार अभियान अब अपने अंतिम चरण में है।तमाम दलों के नेता प्रदेश की जनता से अपने-अपने दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पहले चरण की वोटिंग से पहले सहरसा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत महागठबंधन के तमाम घटक दलों पर तीखा प्रहार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को एक बार फिर जंगलराज में धकेलने की कोशिश की जा रही है।
राजद और कांग्रेस ने बदले की राजनीति में बिहार का विकास रोक दिया था। बिहार का फैसला अब सिर्फ बिहार का नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि जंगलराज की राजनीति को जनता ने एक बार हराया था और अब 2025 में उसे इतिहास से मिटा देने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की पहचान अब भ्रष्टाचार या डर नहीं, बल्कि विकास, डिजिटल शक्ति और वैश्विक सम्मान से है। जो लोग बिहार को 90 के दशक में अंधेरे में छोड़ गए थे, वे अब देश को पीछे धकेलना चाहते हैं।
कांग्रेस और राजद की पहचान विनाश से है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पहचान विकास से है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली की कांग्रेस नीत सरकार ने राजद के साथ मिलकर बिहार का पैसा रोक दिया था, विकास योजनाओं पर ताले लगा दिए थे। यह बदले की राजनीति थी, बिहार की जनता को सजा दी गई थी।
डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने कोसी महासेतु जैसे प्रोजेक्ट लटकाए रखे, सिर्फ इसलिए कि नीतीश सरकार राजग की थी। कांग्रेस-राजद ने बिहार के साथ दुश्मनी निभाई, बिहार के हक का पैसा रोक लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में आपने (बिहार की जनता) मुझे दिल्ली भेजा, तो बदला लेने वालों को हमने वहीं से हटा दिया और कोसी महासेतु को पूरा कर बिहार की जनता को समर्पित किया।
You may also like

नोएडा प्राधिकरण ने मोदी मॉल पर लगाया 25 लाख रुपये का जुर्माना, सफाई में लापरवाही की वजह से ऐक्शन

बिकने वाली है विराट कोहली की टीम... IPL 2026 से पहले होगा आरसीबी का नया मालिक, फ्रेंचाइजी ने खुद कर दिया खुलासा

SBI Report: चीन ने कर लिया ये काम, भारत रह गया पीछे... ट्रंप राज में इस 'गोल्डन पॉलिसी' की कितनी जरूरत?

फरीद चूहा के साथ मुंबई में ड्रग्स तस्करी, पुलिस ने 1400KM तक पीछे करके कुख्यात अकबर खाऊ यहां से दबोचा

हमारी संस्कृति और सभ्यता का परिचायक है लुगूबुरु राजकीय महोत्सव : मुख्यमंत्री




